Last Updated:May 05, 2025, 23:27 ISTTourist Spots: सरगुजा के लुंड्रा ब्लाक में 7 एकड़ में फैला एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क लगभग तैयार है. 8-9 मई को उद्घाटन होगा. अम्बिकापुर के लोगों को अब वीकेंड मनाने बाहर नहीं जाना पड़ेगा.X
एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क अम्बिकापुर हाइलाइट्सअम्बिकापुर में जल्द शुरू होगा एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क8-9 मई को उद्घाटन, 7 एकड़ में फैला है पार्कवीकेंड मनाने अब बाहर नहीं जाना पड़ेगाअंबिकापुर. अब शहरवासियों को समर सीजन में वीकेंड मनाने बाहर जाना नहीं पड़ेगा. लोग अब जिले में ही वाटर गेम्स के साथ एंजोए कर सकेंगे. दरअसल छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बन रहा जिले का सबसे बड़ा और पहला एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क सात एकड़ क्षेत्र में फैला है. ये एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क अब बनकर लगभग लगभग तैयार हो चुका है और फिनिशिंग टच देने कि तैयारी है.
गर्मियों के मौसम में हर कोई पहाड़ों पर घूमने नहीं जा सकता. क्योंकि पूरे परिवार के साथ कहीं दूर घूमने जाने का मतलब है कि खर्चा बहुत होगा. इसलिए लोग बच्चों को वॉटर पार्क घुमाने ले जा सकते हैं. यहां घंटों तक पानी में मस्ती करने का मजा केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि माता-पिता को भी आएगा.
ऐसे में सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लाक के रघुनाथपुर मे एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है, और जल्द शुरू होने जा रहा है,ऐसे में यह पार्क बनने से अब अम्बिकापुर शहरवासियों को वीकेंड मनाने अन्य शहरों में जाना नहीं पड़ेगा नही पहाड़ों पर जाने कि जरूरत है ,इस एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क में जहां आपको केवल पानी में मस्ती करना का नहीं बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटी करने का भी मौका मिलेगा।
एक्वा वर्ल्ड पार्क के हेड मैनेजर संजय गुप्ता ने बताया कि अम्बिकापुर शहर का पहला और सबसे बड़ा वाटर पार्क है यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15 लाइफस गार्ड,3 बाउंसर जिसमें 2 पुरूष और एक महिला बाउंसर को रखा गया है हाउस किपिंग हर सेगमेंट में सारे लोग अलग-अलग डिपार्टमेंट देखेंगे 50से 60 लोग इस वाटर पार्क के सुरक्षा और देखरेख के लिए होंगे। वहीं किराए को लेकर बातचीत चल रहा है एक दो दिन के भीतर चस्पा कर दिया जाएगा।साथ ही इस एक्वा वर्ल्ड का उद्घाटन 8 से 9 मई को करने कि तैयारी चल रही है पार्क के सारे काम हो चुके हैं 90% हो चुके केवल अब फिनिशिंग टच देने कि बारी है बहुत जल्द आपके शहर अम्बिकापुर में एक्वा वर्ल्ड का लाभ लोग उठा सकेंगे।
फिल्मों में जिस तरह लोग पैरों को फैली कर मॉकटेल पीते हुए आराम करते हैं, ऐसा करने का मौका आपको भी यहां मिल जाएगा। वंडरलैंड पार्क में बच्चों के लिए एक अलग से पुल भी बनाया गया है। यह शानदार रंगीन वॉटर गन से भरे हुए इस पुल में जाने के बाद, तो बच्चे बार-बार आपको यहां जाने के लिए जिद करेंगे। आने वाले समय में यह सबसे अच्छे वॉटर पार्क के रूप में पुरे सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में देखा जाएगा।
Location :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarhअम्बिकापुर में जल्द शुरू होगा एक्वा वर्ल्ड वाटर पार्क, जानिए क्या है सुविधा
Source link