tton Das named Bangladesh T20I captain। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश ने किया नए कप्तान का ऐलान.



Last Updated:May 04, 2025, 17:30 ISTबांग्लादेश ने लिटन दास को टी20 टीम का कप्तान बनाया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिटन का अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक टीम की कमान सौंपी है. इस बीच भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी जहां 3 …और पढ़ेंलिटन दास को मिली बांग्लादेश टी20 टीम की कमान. हाइलाइट्सलिटन दास को मिली बांग्लादेश टीम की कमान लिटन ने शिवरात्रि के मौके पर शिव को जल अर्पित करते फोटो शेयर की थी बांग्लादेश की टीम अगस्त में भारतीय टीम से भिड़ेगी नई दिल्ली. लिटन दास को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है. 30 वर्षीय लिटन टी20 विश्व कप 2026 तक टीम की अगुआई करेंगे. लिटन वनडे क्रिकेट की योजना में नहीं थे और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था. लेकिन वह टी20 टीम में अहम खिलाड़ी थे. नजमुल हुसैन शांतो के साल की शुरुआत में कप्तान के पद से हटने के बाद बीसीबी ने लिटन को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।.बांग्लादेश ने 2025 में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है, और लिटन का पहला काम इस महीने के अंत में यूएई के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश की अगुआई करना होगा.

बांग्लादेश इसके बाद 25 मई से 3 जून तक पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. लेकिन लिटन दास (Litton Das) की सबसे बड़ी चुनौती भारत के खिलाफ होगी. अगस्त में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है. यह पहली बार होगा जब भारत बांग्लादेश की धरती पर टी20 सीरीज खेलेगा.लिटन दास ने इससे पहले बांग्लादेश की सभी फॉर्मेट में कप्तानी की है. उनकी अगुआई में बांग्लादेश ने 11 मैच खेले हैं जहां 4 में उन्हें हार मिली है.

वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले विपक्षी कोच का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- खेल तो अच्छा है पर संस्कार बहुत अच्छे हैं

5 यंगेस्ट बल्लेबाज… जिन्होंने आईपीएल में जड़े अर्धशतक, 14 से लेकर 17 साल के खिलाड़ी ने दिखाई ताकत

महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए दिखे थे लिटनलिटन दास ने इस साल फरवरी में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव पर जल अर्पित करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी. लिटन दास बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर हैं.ऐसा पहली बार नहीं था जब लिटन दास ने त्योहार के मौके पर अपनी भक्ति भावना दिखाई थी. इससे पहले दशहरा और दिवाली भी उन्हें धूम-धाम से मनाते हुए देखा गया है.

यूएई सीरीज के लिए बांगलादेश की टी20 स्कॉडलिटन दास (कप्तान), तन्ज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम साकिब, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम.
Location :New Delhi,Delhihomecricketहिंदू क्रिकेटर बना बांग्लादेश का कप्तान, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले हुआ ऐलान



Source link

Leave a Comment