Tulsi Remedies For Business : सनातन परंपरा में तुलसी का पौधा घर-आंगन की रौनक ही नहीं बल्कि सुख-शांति और बरकत का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जहां तुलसी होती है वहां नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है. खासकर ज्येष्ठ माह में तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से ना सिर्फ धन की दिक्कतें दूर होती हैं बल्कि कारोबार में भी सफलता मिलने लगती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
कब से कब तक?इस साल 2025 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हो रही है और इसका समापन 11 जून को होगा. यह समय आध्यात्मिक तौर पर बहुत खास माना गया है. इसी माह में शनिदेव का जन्म हुआ था और हनुमान जी की भगवान राम से पहली मुलाकात भी इसी दौरान हुई थी. इसलिए इस महीने में तुलसी के कुछ आसान लेकिन असरदार उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें – शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति
1. आर्थिक तंगी दूर करने का सरल तरीकाअगर घर में पैसों की तंगी बनी रहती है तो ज्येष्ठ माह में तुलसी की जड़ का खास उपाय करें. तुलसी की जड़ को गंगाजल से साफ करके पीले कपड़े में लपेट लें और उसे घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर बांध दें. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं.
2. कारोबार में तरक्की के लिए करें ये कामअगर आपका कारोबार रुक-रुक कर चल रहा है या मनचाहा लाभ नहीं मिल रहा तो रोज सुबह तुलसी के पौधे के सामने देसी घी का दीपक जलाएं. पूजा करते समय मन से मां लक्ष्मी का ध्यान करें और सकारात्मक सोच के साथ अपने काम की शुरुआत करें. यह उपाय लगातार करने से कारोबार में धीरे-धीरे तेजी आने लगती है और नए मौके भी मिलने लगते हैं.
3. हमेशा भरी रहे तिजोरीअगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी कभी खाली न रहे और घर में हमेशा समृद्धि बनी रहे, तो ज्येष्ठ माह में हर शुक्रवार तुलसी के पौधे को कच्चा दूध चढ़ाएं और उस पर लाल चुनरी अर्पित करें. इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें. कहा जाता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कमी नहीं रहती.
4. मन की शांति और घर में सुखतुलसी के पास बैठकर रोज सुबह कुछ देर ध्यान करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. यह साधना आपके मन को शांत करती है और घर के माहौल को सकारात्मक बनाती है.
यह भी पढ़ें – वास्तु का सबसे बड़ा दोष: आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा तो नहीं बिगाड़ रही सेहत?, क्यों बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण?
मां तुलसी का पूजन मंत्रतुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी.धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया..
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्.तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया..