UAE vs BAN highlights: यूएई क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस, शर्म से पानी-पानी हो गया बांग्लादेश



Last Updated:May 22, 2025, 12:05 ISTUAE Won T20 Series: पहला मैच हारने के बाद लगातार दो मुकाबला जीतते हुए यूएई ने बांग्लादेश के खिलाफ न सिर्फ पहली बार टी-20 सीरीज जीती बल्कि एक टेस्ट प्लेइंग नेशन को भी हराया.यूएई क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पर सीरीज जीत की.हाइलाइट्सयूएई ने पहली बार जीती कोई टी-20 सीरीजटेस्ट प्लेइंग नेशन बांग्लादेश को हराकर कमालअमेरिका के बाद यूएई से भी हार गया बांग्लादेशनई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE की क्रिकेट टीम ने बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया. यूएई ने तीन मैच की सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत दर्ज करके अपनी पहली टी-20 श्रृंखला जीत दर्ज की. इसे देश की क्रिकेट यात्रा में एक मील का पत्थर माना जाएगा.

अमेरिका के बाद यूएई से हारा बांग्लादेशअलीशान शराफू ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी चौका लगाया और अपने साथियों के साथ मैदान पर जमकर जश्न मनाया. इस जीत ने न केवल यूएई को टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देश पर अपनी पहली श्रृंखला जीत दिलाई, बल्कि आईसीसी टी2-0 विश्व कप से एक साल से भी कम समय पहले बांग्लादेश को भी करारा झटका दिया.

Big celebrations and why not! 😍😍Team UAE enjoy their EPIC series win over Bangladesh at the Sharjah Cricket Stadium!🇦🇪👏 pic.twitter.com/MWTSOvAEJ8

— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) May 21, 2025





Source link

Leave a Comment