Last Updated:May 09, 2025, 18:56 ISTपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की पीएसएल सीजन 10 के बचे हुए मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है.यूएई को नहीं मिलेगा पाकिस्तान का साथ?हाइलाइट्सपीएसएल के बचे मैच यूएई में नहीं होंगे- रिपोर्टभारत-पाक तनाव के कारण यूएई मना कर सकता है.पीसीबी को बड़ा झटका लग सकता है.नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की पीएसएल सीजन 10 के बचे हुए मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस बात की चिंता है कि इससे क्या नतीजे हो सकते हैं. एक सोर्स के अनुसार पाकिस्तान को तगड़ा झटका लग सकता है.
पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी आठ मैच, जो पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले थे, अब यूएई में आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, अमीरात क्रिकेट बोर्ड में इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर संकेत दिया है कि बोर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यूएई में पीएसएल के बचे हुए मैचों की मेजबानी को मंजूरी देने की संभावना नहीं है.
सूत्र ने कहा, “यूएई में दक्षिण एशियाई आबादी काफी ज्यादा है जो क्रिकेट का आनंद लेती है. ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच पीएसएल जैसे टूर्नामेंट की मेजबानी करने से माहौल बिगड़ सकता है. इससे सुरक्षा में जोखिम पैदा हो सकता है यहां रह रहे लोगों के बीच टकराव पैदा हो सकता है. हाल के घटनाक्रमों ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड को पीसीबी के सहयोगी के रूप में देखे जाने से सावधान कर दिया है.
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच तनावपूर्ण माहौल हैं. 7 मई की रात को तो भारत ने पाकिस्तान को हवाई हमले से मुंहतोड़ जवाब दिया. लेकिन पाकिस्तान इसके बाद भी बाज नहीं आया. उसने 8 मई की शाम को भारतीय सीमा में अपने कई ड्रोन दाखिल किए हालांकि, इन सभी को भारतीय सेना ने मार गिराया.
Contact: satyam.sengar@nw18.com Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketभारत से UAE ने निभाई दोस्ती! PSL के लिए पाकिस्तान को नहीं देगा ग्राउंड
Source link