Last Updated:May 02, 2025, 19:28 ISTवैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने के बाद अगली पारी में शून्य पर आउट हो गए. उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी लेकिन अगले मैच में मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 2 गेंद खेलकर जीर…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक बनाने के बाद जीरो पर आउट होने वाले छठे बल्लेबाज बने. हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी दूसरी गेंद पर आउट हो गए सूर्यवंशी छठे बल्लेबाज हैं जो शतक के बाद जीरो पर पवेलियन लौटे 14 साल के वैभव से पहले 4 भारतीय बल्लेबाज इस अनचाहे रिकॉर्ड को बना चुके हैं नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाकेदार आगाज किया. इस युवा खिलाड़ी अपने तीसरे मैच में शतक जड़ा जबकि अगले ही मैच में जीरो पर आउट हो गया. 14 साल के वैभव मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में दीपक चाहर की गेंद पर विल जैक्स को कैच थमाकर चलते बने.उन्हें चाहर ने फुलर लेंथ गेंद पर फंसाया. वैभव ने चाहर की पहली यॉर्कर गेंद का सही तरीके से सामना किया. लेकिन दूसरी गेंद को मिड ऑन पर फील्डर के उपर निकालने के चक्कर में वह लपके गए. वैभव आईपीएल के इतिहास में सेंचुरी जड़ने के बाद अगले मैच में जीरो पर आउट होने वाले छठे बल्लेबाज बन गए.
आईपीएल के इतिहास में सबसे पहले जो बल्लेबाज शतक जड़ने के बाद अगले मैच में शून्य पर आउट हुआ है, उसका नाम यूसुफ पठान है. पठान साल 2010 में सेंचुरी जड़ने के बाद अगले मैच में जीरो पर पवेलियन लौटे थे. सुरेश रैना के साथ साल 2013 में ऐसा हुआ था जबकि वेंकटेश अय्यर 2023 में इस तरह से आउट हुए थे. मार्कस स्टोइनिस साल 2024 में वहीं इशान किशन इसी सीजन 2025 सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए शतक जड़ने के बाद वाले मैच में शून्य पर आउट हुए थे. वैभव सूर्यवंशी छठे बल्लेबाज बन गए हैं जो शतकीय पारी खेलने के बाद अगले मैच में खाता नहीं खोल सके.
GT vs SRH Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया
वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं टी20 का महारिकॉर्ड, 4 साल 8 महीने का है लंबा समय, आईपीएल में जड़ चुके 16 छक्के
असाधारण प्रतिभा के धनी हैं वैभव सूर्यवंशी14 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार का एक असाधारण प्रतिभाशाली क्रिकेटर है. पिछले साल जब वह 13 साल के थे, तब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. और वह आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बने थे. वैभव सूर्यवंशी ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया, तब उनकी उम्र सिर्फ़ 12 साल और 284 दिन थी. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ 42 गेंदों पर 71 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं.
वैभव सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ चुके हैं शतकअंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक जड़ा था. किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज युवा टेस्ट शतक का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने अपने दो अहम अर्धशतकों के साथ भारत को एसीसी अंडर 19 एशिया कप के फ़ाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.
Location :New Delhi,Delhihomecricketवैभव सूर्यवंशी से लेकर किशन तक, 6 बल्लेबाज जो शतक जड़ने के बाद जीरो पर हुए आउट
Source link