Vaibhav Suryavanshi gets 500 missed calls: वैभव सूर्यवंशी को 500 मिस्ड कॉल आए थे, फोन 4 दिन तक रखा बंद, राहुल द्रविड़ से साझा अनुभव



Last Updated:May 21, 2025, 16:12 ISTVaibhav Suryavanshi gets 500 missed calls राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक और गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शतक जमाया. 14 साल की उम्र में डेब्यू…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी को आईपीएल सेंचुरी जमाने के बाद आए थे 500 से ज्यादा मिस्ड कॉलहाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया.गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जमाया.500 से ज्यादा मिस्ड कॉल्स के बाद फोन बंद कर दिया था.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सुर्खिया बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आप बीती बताई है. उन्होंने टीम के मेटोर राहुल द्रविड के साथ अपनी बात साझा करते हुए खुलकर सबकुछ सामने रखा. वैभव सूर्यवंशी का पहला आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक के साथ समाप्त हुआ. महज 14 साल की उम्र में डेब्यू कर इस युवा ने इतिहास रच दिया. टूर्नामेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बने और सेंचुरी ठोकते हुए तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. वर्ल्ड टी20 में वैभव सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बैटर बने.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 188 रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की. 14 साल के वैभव ने मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर सबका दिल जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 सीजन में सात पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.



Source link

Leave a Comment