Vaibhav Suryavanshi touches kkr coach Chandrakant Pandit feet। वैभव सूर्यवंशी केकेआर के कोच के पैरों में गिरे.



Last Updated:May 04, 2025, 16:54 ISTवैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले चंद्रकांत पंडित के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. चंद्रकांत पंडित कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच हैं. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डंस म…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी ने चंद्रकांत पंडित के पैर छूकर लिया आशीर्वाद. हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी केकेआर के खिलाफ उतरेंगे चंद्रकांत पंडित केकेआर के कोच हैं वैभव 14 साल की उम्र में शतक चुके हैं नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने खेल के इतर संस्कार के लिए भी चर्चा में हैं. 14 साल के वैभव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले उसके कोच चंद्रकांत पंडित के पैर छूए. वैभव को ऐसा करते हुए देखकर लोग बहुत खुश हैं. उनका कहना है कि वैभव का खेल अच्छा है पर संस्कार बहुत अच्छे हैं. बाएं हाथ के वैभव पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले से आते हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र में बिहार की ओर से रणजी में डेब्यू किया. वैभव बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) नेट्स प्रैक्टिस के दौरान केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित के पास जाते हैं और उनका पैर छूते हैं. इसके बाद चंद्रकांत पंडित उन्हें आशीर्वाद देते हैं. वैभव को ऐसा करते देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये हमारा संस्कार है जबकि दूसरे लिखा कि यही कारण है कि वैभव लगातार सफल हो रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि परंपरा बिहार के हटे. इसी तरह और कई लोगों ने अलग अलग कमेंट किया है.

5 यंगेस्ट बल्लेबाज… जिन्होंने आईपीएल में जड़े अर्धशतक, 14 से लेकर 17 साल के खिलाड़ी ने दिखाई ताकत



Source link

Leave a Comment