Vaibhav Suryawanshi to Face Jasprit Bumrah : वैभव सूर्यवंशी का असली इम्तिहान: बुमराह और बोल्ट के खिलाफ मुकाबला



Last Updated:May 01, 2025, 07:19 IST RR vs MI IPL 2025 match राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार डेब्यू किया. उन्होंने अपने तीसरे ही मैच में 35 बॉल पर शतक बनाकर इतिहास रचा. अब उनका सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रें…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के टक्कर का सबके इंतजार हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल पर शतक बनाकर इतिहास रचा.अब उनका सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से होगा.मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सबकी नजरें वैभव पर होंगी.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में डेब्यू करने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का आज असली इम्तिहान है. अपने पहले मैच में शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर करियर का आगाज करने वाले बैटर ने राशिद खान को सिक्स ठोक रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी पूरी की. अब उनके सामने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड जैसे घातक गेंदबाज होंगे. वर्ल्ड क्रिकेट में दम दिखा चुके बड़े गेंदबाजों को कूट चुके वैभव ने कई बार कहा है कि वो किसी से नहीं डरते.

वैभव सूर्यवंशी ने महज 3 मुकाबले खेलने के बाद ऐसा नाम बना लिया है कि अब उनको खेलते देखने की चाहत हर एक फैन में है. इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरेगी तो सबका ध्यान 14 साल के इस युवा टैलेंट पर ही रहने वाला है. हर किसी की दिलचस्पी इसी बात पर होगी कि वो जसप्रीत बुमराह के सामने कैसे बल्लेबाजी करते हैं. पावरप्ले में विकेट चटकाने में माहिर ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ उनकी रणनीति क्या होगी.

किसी से नहीं डरते वैभव सूर्यवंशीगुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्लास गेंदबाज ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान तक को नहीं छोड़ा. सबको जमकर छक्के लगाए और जता दिया कि वो किसने बेखौफ बल्लेबाज हैं. इससे पहले इंटरव्यू में भी कह चुके हैं कि अगर आपकी तैयारी पक्की है तो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ डर नहीं लग सकता.

वैभव ने ईशांत शर्मा के ओवर में 28 रन कूटे थे. तीन छक्के और दो चौके लगाकर बता दिया था कि वो किसी बड़े नाम से नहीं डरते. इस युवा ने दुनियाभर की टी20 लीग में नाम बनाने वाले आईपीएल डेब्यू कर रहे करीम जन्नत को डेब्यू पर ओवर में 30 रन मारे. तीन छक्के और तीन चौके जमाते हुए उनका पहला मैच बुरे सपने में बदल दिया. 35 बॉल पर शतक पूरा कर आईपीएल में इतिहास रचा. सबसे तेज शतक बनाने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे जबकि पहले भारतीय बल्लेबाज बने.
Location :New Delhi,Delhihomecricketकिसी को कुछ नहीं समझता वैभव सूर्यवंशी, बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की नींद उड़ी



Source link

Leave a Comment