Varashchik Rashifal: दांपत्य जीवन में आ सकता है क्लेश, कर लें ये छोटा सा ये उपाय, दिन गुजरेंगे बेहतर



Last Updated:May 03, 2025, 07:22 ISTScorpio Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज सुबह 11:53 बजे तक का समय अशुभ रहेगा. इस समय कष्ट और क्लेश का योग बन रहा है. वहीं शोकाकुल रह सकते हैं. दांपत्य जीवन में दरार आ सक…और पढ़ेंX

Darbhanga हाइलाइट्ससुबह 11:53 बजे तक समय अशुभ रहेगा.दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है.सुंदरकांड का पाठ और पीपल में अर्पण करें.दरभंगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए 3 मई 2025 को  दिन कैसा रहेगा और ज्योतिषीय गणना क्या कहती है, इस पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. कुणाल कुमार झा ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वृश्चिक राशि वालों के लिए सुबह 11:53 बजे तक का समय अशुभ रहेगा. इस समय कष्ट और क्लेश का योग बन रहा है. वृश्चिक राशि के जातक शोकाकुल रह सकते हैं.

हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति में सुधार होगा. इस राशि के जातक को सम्मान के साथ आज विजय भी प्राप्त होगी. वहीं पुत्र से सुख की प्राप्ति होगी और पत्नी पक्ष से भी सम्मान बढ़ेगा.

दांपत्य जीवन में आ सकती है दरार

ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि वृश्चिक राशि वाले जातकों के शादी-शुदा वर्ग के लोगों के दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है. किसी मुद्दे को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है. वहीं इसको लेकर कष्टकारक योग भी बन रहे हैं. इस अशुभ योग के निवारण के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को शनिवार के दिन वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. साथ ही, पीपल के वृक्ष में काला तिल, गुड़ और जल मिश्रित करके अर्पण करना चाहिए. काला वस्त्र धारण करना और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना तथा बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी होगा.

दिन को शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि वृश्चिक राशि को बचाव के उपाय के तौर पर वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी साबित हो सकता है. वहीं पीपल के वृक्ष में काला तिल, गुड़ और जल अर्पण करना भी बेहतर रहेगा. वहीं इस राशि के जातक आज काला वस्त्र धारण करें और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. साथ ही बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. इन उपायों से वृश्चिक राशि के जातक अपने दिन को शुभ बना सकते हैं.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroवृश्चिक राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलताDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment