Last Updated:May 08, 2025, 11:59 ISTVarun Chakravarthy fined: कोलकाता नाइटराइडर्स के वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है.वरुण चक्रवर्तीा पर फाइनकोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है.
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम ने बुधवार को ईडन गार्डंस में दो विकेट से जीत हासिल की. इससे कोलकाता की टीम के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.
IPL 2025: 19 साल के किस लड़के को राजस्थान रॉयल्स ने बुलाया, नीतीश राणा का रिप्लेसमेंट बनाया
आईपीएल के बयान में घटना का ब्योरा दिए बिना कहा गया है, ‘वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध और मैच रेफरी का फैसला स्वीकार कर लिया है. आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है. अनुच्छेद 2.5 किसी भी खिलाड़ी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो आउट होने पर बल्लेबाज की ओर निर्देशित होता है.’
AUS दौरा बर्बाद कर देता है भारतीयों का करियर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण के बाद अब रोहित शर्मा का संन्यास
मैच में दो विकेट हासिल करने वाले चक्रवर्ती ने डेवाल्ड ब्रेविस को 52 रन पर आउट करने के बाद उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया था. दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
KKR vs CSK: इन 6 गेंदों में पलट गया पूरा मैच, जीत तय मानकर खुशी मना रही थी KKR फिर आया टर्निंग पॉइंट
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसेल (38) और मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों से छह विकेट पर 179 रन बनाए. जिसके जवाब में सुपरकिंग्स ने 60 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन, 25 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक और शिवम दुबे (45 रन, 40 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के साथ उनकी छठे विकेट की 67 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketउंगली दिखाना पड़ा भारी, चक्रवर्ती को याद आ रही होगी नानी, मैच में हुई बदनामी
Source link