vastu tips for attached bathroom and toilet kis disha me hona chahiye let bath।हर व्यक्ति बनवा रहा अटैच्ड लेट-बाथ, जीवन पर पड़ेगा बुरा असर! जानें किस दिशा में हो बाथरूम और कहां हो दरवाजा?



Attached Bathroom And Toilet : आजकल ज़्यादातर घरों में बाथरूम और टॉयलेट एक साथ बने होते हैं, जिसे हम अटैच्ड वॉशरूम कहते हैं. यह सुविधा के लिहाज़ से अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसके साथ वास्तु के कुछ ज़रूरी नियमों का ध्यान न रखा जाए, तो इससे घर के माहौल पर असर पड़ सकता है. वास्तु कोई तंत्र या जादू नहीं है, बल्कि यह घर में ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने का एक तरीका है. क्या है वो तरीका आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

अगर बाथरूम और टॉयलेट एक साथ हैं तो उससे निकलने वाली गंध, नमी और नकारात्मकता पूरे घर को प्रभावित कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि इन जगहों को सही दिशा में बनाया जाए और कुछ आसान नियमों का पालन किया जाए ताकि घर में सुख शांति बनी रहे.

यह भी पढ़ें – क्यों नहीं होता बच्चों का दाह संस्कार, किस उम्र के बाद निभाई जाती है ये परम्परा? जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?

बाथरूम का दरवाजा सही दिशा में होअगर आपके घर में अटैच्ड बाथरूम है, तो उसका दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए. कोशिश करें कि दरवाजा दक्षिण पश्चिम दिशा में न हो, क्योंकि यह दिशा घर की ऊर्जा को प्रभावित करती है. अगर पहले से वॉशरूम इसी दिशा में बना है, तो दरवाजे पर मोटा परदा लगाएं और हमेशा बंद रखें.

बाथरूम और टॉयलेट की सही दिशा क्या होअटैच्ड वॉशरूम को उत्तर, उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में बनवाना अच्छा माना जाता है. ये दिशाएं पानी और सफाई से जुड़ी होती हैं. अगर ये टॉयलेट घर के बीच या दक्षिण दिशा में हो, तो यह घर की शांति और ऊर्जा को बिगाड़ सकता है. घर के बीच वाला हिस्सा यानी सेंटर सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है, वहां गंदगी या नमी नहीं होनी चाहिए.

सीढ़ियों के नीचे वॉशरूम न बनवाएंसीढ़ियों के नीचे टॉयलेट या बाथरूम बनाना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता. इससे घर में लगातार नकारात्मकता बनी रह सकती है. कोशिश करें कि वॉशरूम का दरवाजा बाहर की तरफ खुले और हर वक्त साफ सुथरा रहे.

हवादार और रौशनी वाला हो बाथरूमअटैच्ड वॉशरूम में रौशनी और हवा का आना बहुत जरूरी है. अगर यह हिस्सा अंधेरा और बंद रहेगा, तो वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है. खिड़की या एग्जॉस्ट फैन लगवाना इस समस्या का हल हो सकता है.

यह भी पढ़ें – सुख शांति और तरक्की पाना है? तो घर की इस दिशा में लगाएं नींबू का पेड़, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगी आर्थिक तंगी!

पार्टीशन से करें टॉयलेट और बाथरूम को अलगअगर बाथरूम और टॉयलेट दोनों एक साथ हैं तो दोनों के बीच में एक मोटा परदा, स्लाइडिंग दरवाजा या कोई पार्टीशन लगवाना अच्छा होता है. इससे दोनों हिस्सों में फर्क बना रहता है और नमी या गंदगी पूरे वॉशरूम में नहीं फैलती.



Source link

Leave a Comment