vastu tips for attract money and goodluck how to get rid of all problems in hindi।किस्मत बदल देंगे वास्तु के ये उपाय! घर में रुकने लगेगा पैसा, जानें क्या करें और क्या करने से बचें?



Last Updated:May 04, 2025, 16:55 ISTVastu Tips For Attract Money And Good Luck : अगर आप छोटी छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप खुद फर्क महसूस करेंगे. घर में सकारात्मकता आएगी और पैसों की स्थिति धीरे धीरे बेहतर होने लगेगी. ये उपाय बहुत आसान हैं औ…और पढ़ेंकिस्मत चमका देंगे वास्तु के ये उपाय!हाइलाइट्सघर में पैसे रखने के लिए उत्तर दिशा महत्वपूर्ण है.मनी प्लांट और बांस के पौधे धन और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.घर की उत्तर पूर्व दिशा को साफ और हल्का रखें.Vastu Tips For Attract Money And Good Luck : कई बार इंसान खूब मेहनत करता है, दिन रात एक कर देता है, लेकिन फिर भी घर में पैसा टिकता नहीं. महीने की शुरुआत में जेब भरी होती है लेकिन कुछ ही दिनों में हालत फिर से वैसी ही हो जाती है. ऐसे में इंसान सोचता है कि आखिर गलती कहां हो रही है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो एक बार अपने घर में वास्तु से जुड़ी कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दीजिए. माना जाता है कि सही दिशा, साफ सफाई और छोटे छोटे बदलाव करके आप अपने जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं. कौनसे हैं वे बदलाव आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

1. धन रखने की सही दिशा क्या है?वास्तु के अनुसार घर में उत्तर दिशा को बहुत अहम माना गया है. अगर आप अपने पैसे, गहने या जरूरी कागज तिजोरी में रखते हैं, तो तिजोरी इस तरह रखिए कि उसका मुंह उत्तर की ओर खुले. तिजोरी को कभी भी खाली न रखें. उसमें कुछ न कुछ जरूर रखें, चाहे वह एक सिक्का ही क्यों न हो. इससे घर में पैसे का ठहराव बना रहता है.

यह भी पढ़ें – सिर्फ प्यास नहीं बुझाता सौभाग्य और बरकत भी लाता है मिट्टी का घड़ा, कौनसे रंग का और किस दिन लाना शुभ?

2. घर में कौन कौन सी चीजें रखें?घर में हरे पौधे लगाना बहुत अच्छा माना गया है. मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे खासतौर पर धन और सकरात्मक ऊर्जा लाते हैं. इन पौधों को ऐसी जगह रखें जहां इन पर अच्छी रोशनी आए और हवा का बहाव बना रहे. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर नाम की प्लेट, विंड चाइम और एक सुंदर पौधा जरूर लगाएं. इससे घर में आने वाला हर व्यक्ति एक अच्छी ऊर्जा लेकर आता है.

3. उत्तर पूर्व दिशा का खास ध्यान रखेंघर की उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है. इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा और हल्का रखें. यहां भारी फर्नीचर, कबाड़ या बंद पड़ी चीजें न रखें. आप चाहें तो इस जगह पर एक छोटा सा फव्वारा या मछलियों वाला एक्वेरियम भी रख सकते हैं. पानी की हलचल से घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है.

यह भी पढ़ें – सोमवार को सफेद चंदन तो मंगलवार को किस चीज का लगाएं तिलक? जानें सप्ताह के सातों दिन के अनुसार तिलक लगाने के फायदे

4. इन बातों को न करें नजरअंदाजकई बार हम जाने अनजाने कुछ ऐसी चीजें करते हैं जिनसे नकारात्मक असर पड़ता है. जैसे कि घर में पानी का रिसाव. चाहे वह नल से हो या पाइप से, यह वास्तु के अनुसार नुकसानदायक होता है. इससे धन हानि हो सकती है. इसी तरह रात में जूठे बर्तन छोड़ देना भी अच्छा नहीं माना जाता. खाना बन जाने के बाद किचन को साफ करके ही सोना चाहिए.
homeastroकिस्मत बदल देंगे वास्तु के ये उपाय! घर में रुकने लगेगा पैसा, जानें क्या करें?



Source link

Leave a Comment