Vastu Tips: ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र में हमारे रोज़मर्रा के कामों के कुछ खास नियम और दिन बताए गए हैं. कुछ बातें देखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन अगर उनके पीछे के नियमों को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो उनका असर हमारे जीवन पर गंभीर रूप से पड़ सकता है. आज हम बात कर रहे हैं कपड़े धोने जैसे एक आम काम की, जिसे लेकर वास्तु शास्त्र में खास निर्देश दिए गए हैं. आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ समय से लगातार धन की तंगी, घर में तनाव या बिना वजह की बहसें हो रही हैं. यह किसी न किसी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है और बहुत मुमकिन है कि आपके कुछ दैनिक कार्य ही इसके पीछे की वजह हों. उन्हीं में से एक है गलत समय या दिन पर कपड़े धोना. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी.
किस समय कपड़े नहीं धोने चाहिए?वास्तु के अनुसार, रात का समय कपड़े धोने के लिए शुभ नहीं माना गया है. रात को कपड़े धोना सीधे तौर पर धन हानि से जोड़ा जाता है. कहा गया है कि रात का समय शांति और विश्राम का होता है. इस समय कोई भी शारीरिक श्रम या पानी से जुड़ा काम करना घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है.
इसके साथ ही, रात में कपड़े धोने से शनि ग्रह का प्रभाव भी बढ़ सकता है. शनि को कर्म और न्याय का प्रतीक माना गया है, लेकिन जब यह ग्रह नकारात्मक होता है तो जीवन में रुकावटें, गरीबी और मानसिक तनाव बढ़ने लगते हैं. अगर आप रोज़ रात को कपड़े धोने की आदत में हैं, तो इसे तुरंत छोड़ना ही बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें- स्वर्ग मिलेगा या नर्क? यमराज के इस मंदिर में होता है फैसला, अंदर जाने से कतराते हैं लोग, बाहर से जोड़ लेते हैं हाथ
किन दिनों में कपड़े धोना वर्जित है?हफ्ते के सातों दिन की अपनी विशेषता होती है, लेकिन गुरुवार को बेहद पवित्र माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है. ऐसे में कोई भी ऐसा कार्य, जिससे पवित्रता भंग हो, नहीं करना चाहिए.
कपड़े धोना न केवल गंदगी से जुड़ा होता है, बल्कि इसमें पानी का अधिक उपयोग भी होता है. गुरुवार को ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा दूर हो सकती है और घर में दरिद्रता आती है.
शनि दोष से है संबंधकपड़े धोने को शनि दोष से भी जोड़ा गया है. खासकर अगर कोई व्यक्ति गुरुवार को या रात में कपड़े धोता है, तो इससे शनि दोष और अधिक बढ़ सकता है. इसका प्रभाव नौकरी, रिश्तों और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Kala Dhaga: महिलाओं को कौन से पैर में बांधना चाहिए काला धागा? जानिए किस दिन और कैसे करें धारण, तभी मिलेगा पूरा फायदा
क्या करें?अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार चलना चाहते हैं, तो कपड़े धोने का सबसे अच्छा समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक का है. साथ ही, मंगलवार और गुरुवार को कपड़े धोने से बचना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख, शांति और स्थिरता आती है.