VIDEO rohit sharma I मैदान पर रोहित शर्मा की रंगबाजी को मिस करेगा इंग्लैंड



Last Updated:May 11, 2025, 13:47 ISTरोहित ने सफेद जर्सी में कई बेमिसाल पारियाँ और रिकॉर्ड अपने नाम किए और अपने मस्तमौला अंदाज़ से सभी का दिल जीता . ख़ासतौर पर उनका अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बात करने का अंदाज़ सबके आकर्षण का केंद्र रहा …और पढ़ेंइंग्लैंड में रोहित शर्मा को मिस करेगा स्टंप माइक हाइलाइट्सटेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित को सबसे ज्यादा मिस करेगा स्टंप माइकरोहित का मैदान पर साथी खिलाड़ियों से बात करने का अंदाज मशहूर था.रोहित के कई डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हुए.नई दिल्ली. जिंदगी किसी के लिए रुकती नहीं और समय के साथ परिवर्तन होता रहता है ये बात सबसे ज़्यादा क्रिकेट के मैदान पर होते देख सकते हैं जहां रोज़ कोई हीरो बनता है कोई ज़ीरो बनता है रोज़ कुछ बनता है तो रोज़ कुछ टूटता है और इस बात को जो खिलाड़ी जितनी जल्दी समझ जाए उतना उसके लिए फ़ैसला लेना आसान होता है. रोहित शर्मा को भी ये बात समझ आ गई और वो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह गए.

रोहित ने सफेद जर्सी में कई बेमिसाल पारियाँ और रिकॉर्ड अपने नाम किए और अपने मस्तमौला अंदाज़ से सभी का दिल जीता . ख़ासतौर पर उनका अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बात करने का अंदाज़ सबके आकर्षण का केंद्र रहा . स्टंप माइक ने कई बार रोहित की बातचीत को पकड़ा जो सोशल मीडिया प्रवाहित वायरल हुआ .ये एक ऐसी चीज है जो इंग्लैंड में फैंस और उनके साथी खिलाड़ी जरूर मिस करेंगे. रोहित के कुल 12 ऐसे वीडियो है जिसमें बोली गई बातें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई उनमें से कुछ मजेदार किस्से ऐसे है जिनको सोच कर ही हंसी आ जाती है.

जायसवाल की लगी क्लास

2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल सिली प्वाइंट पर खड़े थे और बार बार गेंद फेंकने से पहले खड़े हो जा रहे थे तभी स्लिप में खड़े रोहित ने जायसवाल से कहा कि अरे जस्सू, गली क्रिकेट खेल रहा है क्या. नीचे बैठ कर रह, जब तक बॉल गिरेगा नहीं नीच बैठ कर रहना है, समझा क्या. यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

कोई गार्डन में घूमेगा तो …

मैदान पर रोहित कप्तान रहे लेकिन मैदान के बाहर एक लीडर। उनके मशहूर वाक्य ‘कोई गार्डन में घूमेगा तो …’ पर सोशल मीडिया में कई मीम बने. हाल ही में रोहित से पूछा गया कि वह किस मशहूर हस्ती को अपने साथ डिनर पर बाहर ले जाना चाहेंगे तो उन्होंने कहाकि किसी को नहीं . मैं अपने गार्डन में घूमने वाले बच्चे सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल के साथ जाना चाहूंगा.

हीरो नही बनने का …

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा ने सिली प्वाइंट पर फील्डिंग करने वाले सरफराज़ खान से हेलमेट पहनने को लेकर कहा था, जो काफी वायरल हुआ था. रोहित ने कहा था, “हीरो नहीं बनने का.” रोहित का ये डायलॉग इतना वायरल हुआ था कि दिल्ली पुलिस ने भी इस पर मीम बनाया था.

रीव्यू लेने में रोहित का अंदाज

सालों साल तीनों फॉर्मेंट में कप्तानी करने के बाद भी रोहित का DRS इस्तेमाल करने का अंदाज एकदम अलग था और अक्सर गेंदबाज और विकेटकीपर उनके रडार में आ जाते थे जब उनको जबरदस्ती रीव्यू लेने को कहा जाता था. कई ऐसे लम्हें है जब रोहित का रीव्यू लेने के बाद के एक्सप्रेशन और बातचीत सोशल मीडिया पर बुहत वायरल हुआ.

मैदान पर अंपायर भले ही बॉस हो पर पर रोहित अंपायर को उनकी गलती का एहसास कराने में संकोच नहीं करते थे खास तौर पर जब कोई फैसला उनके खिलाफ लिया गया हो पर उनके विरोध करने का अंदाज एक दम जुदा था इसीलिए इतने साल कप्तानी करने के बाद भी कभी उन पर खराब व्यवहार के चलते ना तो जुर्माना लगा और ना ही कभी किसी अंपायर ने शिकायत की.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketVIDEO: मैदान पर रोहित शर्मा की रंगबाजी को मिस करेगा इंग्लैंड



Source link

Leave a Comment