Vijay Deverakonda’s reaction on marriage with Rashmika Mandana | रश्मिका मंदाना संग शादी पर विजय देवरकोंडा का रिएक्शन: बोले- मुझे अभी पार्टनर की तलाश नहीं, हालांकि वो बहुत खूबसूरत और मेहनती हैं

4 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ छपता रहता है। हाल ही में विजय और रश्मिका की सगाई की खबरें भी आई थीं। अपने हालिया एक इंटरव्यू में विजय ने सगाई की अफवाहों, शादी और रश्मिका को लेकर बात की है।रश्मिका को बताया खूबसूरत और मेहनतीफिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना के बारे में बात करते हुए विजय ने उन्हें मेहनती बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे उनके साथ और फिल्में करनी चाहिए। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो एक खूबसूरत महिला हैं इसलिए केमिस्ट्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह बहुत मेहनती हैं। वो अपने इच्छा और कॉन्फिडेंस से किसी भी चीज को हरा सकती हैं। वो दयालु हैं और अपने ऊपर बाकियों के आराम और खुशी को प्रायोरिटी देती हैं।’फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं हैइंटरव्यू के दौरान रश्मिका को डेट करने की बात पर विजय ने ना तो इसे खारिज किया और ना ही स्वीकार किया। शादी की बात पर एक्टर ने कहा- ‘मैं शादी जरूर करूंगा। फिलहाल मैं पार्टनर की तलाशा नहीं कर रहा हूं।’ विजय से जब पूछा गया कि क्या रश्मिका उनकी आदर्श पत्नी के पैमाने में फिट बैठती हैं? एक्टर ने जवाब में कहा- कोई भी अच्छी दिल वाली महिला इस पैमाने में फिट बैठती है।अक्सर साथ नजर आते हैं रश्मिका-विजयरश्मिका और विजय को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार डेट पर जाते देखा गया है। जिसके चलते दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है।रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ नजर आई थी। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटे बाद रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों लंच डेट पर गए थे। हालांकि दोनों ने खुद कभी अपने रिश्ते की बात नहीं स्वीकारी है। दोनों एक-दूसरे को बस अच्छा दोस्त बताते हैं।खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment