virat hazelwood rcb I रिटायरमेंट के बाद विराट की लगी बंपर लॉटरी, 38 नंबर पर लगा दांव जिताएगा ट्राफी



Last Updated:May 15, 2025, 14:39 ISTआईपीएल सीजन 18 में आरसीबी एक मात्र ऐसी टीम है जो इस वक्त सबसे ज्यादा खुश होगी क्योंकि उनके सबसे बड़े शिकारी ने टीम के साथ जुड़ने की पुष्टि कर दी है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का विजयरथ आईपीएल के इस सीजन में तेजी…और पढ़ेंजोश हेजलवुड की वापसी के खबर से आरसीबी में खुशी का माहौल, विराट हैप्पीहाइलाइट्सजोश हेजलवुड आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी में लौटेंगे.आरसीबी को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक जीत चाहिए.रोमारियो शेफर्ड भी आरसीबी टीम में वापसी करेंगे.नई दिल्ली. जब कायनात और किस्मत दोनों आपके साथ हो तो बिगड़ी हुई चीजे बनने लगती है, जो साथ छोड़ गए है वो वापस आने लगते है और जो आपके सोच से परे हो वो होने लगता है. पिछले 17 साल से ट्रॉफी की तलाश में लगी रॉ.ल चैलेंजर्स बैंगलुरु की ख्वाइश को इस बार पूरा करने में हो ना हो किस्मत भी जमकर मदद कर रही है तभी वो खिलाड़ी जिसकी वापसी के आसार ना के बराबर थे, जिसकी गेंदबाजी कर पाने पर सवाल था वो अचानक सब ठीक होता नजर आ रहा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि जोश हेजलवुड आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने पर भारत लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लीग के बाकी बचे मैचों में उनके उपलब्ध होने को लेकर अनिश्चितता थी, आंशिक रूप से उनके कंधे की चोट के कारण. हेजलवुड आईपीएल 2025 में अब तक डेथ ओवरों में आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं.

18 को 38 नंबर से आस !

18 नंबर पहनने वाले विराट कोहली को 38 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाले जोश हेजलवुड से बहुत आस है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की आईपीएल 2025 के बाकी बचे सीजन के लिए आरसीबी से जुड़ने की पुष्टि हो गई है. हालांकि, उनके भारत आने की सही तारीख अभी भी अज्ञात है। 10 मैचों में, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के नाम 18 विकेट हैं और उनका औसत 17.27 है. जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2020 से अब तक 37 मैच खेले हैं, इनमें उन्होंने 53 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में 12 मैच में 20 विकेट चटकाए थे. हेजलवुड कंधे की चोट के कारण आरसीबी के आखिरी मैच से बाहर हो गए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिए जाने के बाद वे अन्य ऑस्ट्रेलियाई सितारों के साथ स्वदेश लौट आए.

—- Polls module would be displayed here —-

ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार है RCB!

आरसीबी की बात करें तो टीम वर्तमान में 16 अंकों के साथ आईपीएल 2025 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. लीग चरण में तीन मैच बचे हैं और पाटीदार एंड कंपनी को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है. आरसीबी ने अब तक आठ मैच जीते हैं और पूरे सीजन में वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए बहुत मददगार रहा है.  हालांकि, इस टीम को अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं मिली है.  आरसीबी के लिए एक और अच्छी खबर ये है कि उनके आलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की भी टीम में वापसी हो रही है और वो आने वाले मैचों में टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएगें. कुलमिलाकर एक बात तो साफ है कि सीजन 18 कि सभी 10 टीमों में आरसीबी उन चुनिंदा टीमों में से है जो अपने मेन खिलाड़ियों के लौटने की खबरसे थोड़ी राहत महसूस कर रहा होगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketरिटायरमेंट के बाद विराट की लगी बंपर लॉटरी, 38 नंबर पर लगा दांव जिताएगा ट्राफी



Source link

Leave a Comment