Last Updated:May 16, 2025, 16:29 ISTVirat Kohli News: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर भले ही आईपीएल की तैयारी में जुट गए हों लेकिन आम क्रिकेटप्रेमी उनके फैसले को अब तक नहीं समझ पाया है. तमाम कयासों के बीच अब रिपोर्ट आई है कि बीसीसीआई ने…और पढ़ेंविराट कोहली ने भारत को बतौर कप्तान सबसे अधिक 40 टेस्ट मैच जिताए हैं. हाइलाइट्सकोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास अब भी अबूझ पहेली.संन्यास के बाद आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं विराट.बीसीसीआई पर कोहली से किया वादा ना निभाने का आरोप.नई दिल्ली. विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए चार दिन बीत गए हैं लेकिन इसकी वजह अब तक किसी को समझ नहीं आई है. एक्सपर्ट से लेकर आम क्रिकेटप्रेमी तक अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि विराट कोहली को संकेत दिया गया था कि उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. ऐसा नहीं हुआ और इसके बाद से चीजें बिगड़ती चली गईं.
क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से 40 में जीत मिली है. कोहली से ज्यादा टेस्ट मैच किसी और भारतीय कप्तान ने नहीं दिलाए हैं. उनकी फॉर्म ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छी नहीं थी. इसके बावजूद इंग्लैंड दौरे पर उनका जाना तय माना जा रहा था. लेकिन कोहली ने 12 मई को इंस्टाग्राम पर टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया.
IPL 2025: मुंबई का साथ निभाने लौट रहा अंग्रेज ऑलराउंडर, मिचेल स्टार्क ने दिल्ली को दिया झटका, पंजाब के लिए भी खुशखबरी
एडिलेड टेस्ट 3 दिन में हारा भारत तब कोहली… 36 वर्षीय विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के कुछ दिनों बाद यह रिपोर्ट आई है कि वे फिर से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनना चाहते थे. बीसीसीआई ने कोहली से इसका वादा भी किया था, लेकिन बोर्ड ने बाद में अपना मन बदल लिया. स्पोर्ट्स टुडे की वीडियो रिपोर्ट में कहा गया कि कोहली को कप्तानी में वापसी का संकेत दिया गया था. यह तब हुआ था जब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में एडिलेड टेस्ट तीन दिन में हार गया था.
—- Polls module would be displayed here —-
इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत यह सीरीज 1-3 से हार गया. इसके बाद बीसीसीआई की सोच में बदलाव आया. टीम मैनेजमेंट की भी सोच थी कि युवा कप्तान की ओर देखा जाना चाहिए. दूसरी ओर, कोहली को अब भी कप्तानी वापस मिलने की उम्मीद थी. उन्होंने इसी उम्मीद के साथ रेलवे के खिलाफ रणजी मैच खेला था. अप्रैल में कोहली को बताया गया कि आगामी सीरीज के लिए उन्हें खिलाड़ी के रूप में रखा जा रहा है, कप्तान के तौर पर नहीं. इसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया.
17 मई को मैदान पर दिखेंगे कोहलीविराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे मैचों में खेलते दिखेंगे. हालांकि, उनके फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कोहली आईपीएल में भी खेलते रहेंगे. आईपीएल एक सप्ताह के ब्रेक के बाद 17 मई से फिर से शुरू हो रहा है. ब्रेक के बाद पहला मैच विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,DelhihomecricketBCCI के धोखे के शिकार हुए कोहली! मिलने वाली थी कप्तानी फिर क्यों लिया संन्यास
Source link