Virat Kohli 4 amazing test records may never be broken: विराट कोहली के टेस्ट के 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा नामुमकिन



Last Updated:May 10, 2025, 17:12 ISTविराट कोहली जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे, तब आने वाली पीढ़ी के लिए बल्लेबाज और कप्तानी के तौर पर दोनों में उनकी विरासत की बराबरी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. कोहली टेस्ट फॉर्मेट को जल्द छोड…और पढ़ेंविराट कोहली के 4 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना बहुत मुश्किल.हाइलाइट्सविराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को जल्द कह सकते हैं अलविदा कोहली के टेस्ट में 4 ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनका टूटना मुश्किल है दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले कर सकते हैं संन्यास का ऐलान नई दिल्ली. पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का ऑरा अलग रहा है. कोहली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं.ऐसी खबरें हैं कि वह जल्द ही इस परंपरागत फॉर्मेट को छोड़ना चाहते हैं.हाल के दिनों में विराट के टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन में गिरावट आई है. बावजूद इसके वह अभी भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने फिटनेस और प्रतिस्पर्धा के उच्च मानक स्थापित कर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में क्रांति ला दी. उन्होंने एक तेज गेंदबाज़ी यूनिट तैयार की जिसने विदेशी कंडिशन में धमाल मचाया.और भारत को टेस्ट खेलने के लिए जहां भी जाना पड़ा, वहां एक मज़बूत टीम बनने में मदद की. विराट कोहली बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में शानदार रहे हैं. जब विराट टेस्ट को छोड़कर जाएंगे तब, आने वाली पीढ़ी के लिए कोहली की विरासत की बराबरी करना आसान नहीं होगा.

36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत को रेड-बॉल क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उन्हें विदेशी परिस्थितियों में हावी होने में मदद की. बतौर कप्तान जिसमें 2018 और 2019 के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनकी पहली सीरीज जीत भी शामिल है. उनके नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में कुछ ऐतिहासिक टेस्ट जीते. उन्होंने 2022 में अपनी टेस्ट कप्तानी छोड़ दी. वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में फेमस हुए. कोहली की अगुवाई में 68 टेस्ट में भारत ने 58.82 के जीत प्रतिशत के साथ उनमें से 40 जीते. 20 से अधिक टेस्ट में भारत का नेतृत्व करने के बाद भविष्य के कप्तानों के लिए इसे तोड़ना लगभग असंभव होगा. रोहित के पास विराट को पीछे छोड़ने का मौका था लेकिन उन्होंने हाल में टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर होकर हैरान कर दिया.

Ind vs SL Women’s Tri Series Final: पाकिस्तान से जंग के बीच भारत क्रिकेट के मैदान पर चैंपियन बनने उतरेगा, फाइनल में श्रीलंका से टक्कर

23 मई को हो सकता है नए टेस्ट कप्तान का ऐलान, विराट कोहली की वजह से इंग्लैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन में हो रही देरी

कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा 7 दोहरा शतक जड़ चुके हैंविराट कोहली के नाम भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. उनका आखिरी दोहरा शतक 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने पुणे में नाबाद 254 रन बनाए थे.कोहली के इस महारिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. विराट लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने लगातार तीन सीरीज में ऐसा किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की.

बतौर कप्तान विराट 20 शतक लगाकर सबसे आगेविराट कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतकों के मामले में भी 20 शतकों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने टीम की अगुआई करते हुए 11 शतक बनाए थे. कोहली बतौर कप्तान टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर हैं, उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में 5,864 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. उनके बाद एमएस धोनी का नंबर आता हैं, जिन्होंने 3,454 रन बनाए हैं, जबकि सुनील गावस्कर 3,449 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketविराट कोहली ये 4 अद्भुत रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी होगी मुश्किल



Source link

Leave a Comment