Last Updated:May 15, 2025, 14:50 ISTविराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे भारतीय क्रिकेट में बहस छिड़ी हुई है. अब वे सिर्फ वनडे खेलेंगे, लेकिन बांग्लादेश के साथ अगली सीरीज पर संकट है.भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे में खेलने उतरेंगे हाइलाइट्सविराट और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज पर संकट के बादल.भारत-बांग्लादेश के रिश्ते खराब, सीरीज अनिश्चित.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस वक्त विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की वजह से बहस छिड़ी हुई है. हर तरफ इन्हीं दोनों के संन्यास लेने की चर्चा हो रही है. इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले अहम दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट को अलविदा कहना किसी के गले से नहीं उतर रहा है. सब इस बात को जानते हैं कि दोनों ही आगे इस फॉर्मेट में खेलना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी की उनको मुश्किल फैसला लेना पड़ा. टी20 और टेस्ट छोड़ने के बाद दोनों अब सिर्फ वनडे में खेलेंगे लेकिन अगली सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ छोड़ने की घोषणा कर दी थी. 7 मई को रोहित शर्मा ने और फिर 12 मई 2025 को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. अब फैंस को अपने इन दोनों सुपर स्टार को सिर्फ वनडे में खेलते देखने का मौका मिलेगा. इसको लेकर एक जानकारी हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज बांग्लादेश के साथ अगस्त में खेली जाएगी. इसके आयोजन को लेकर कुछ भी साफ नहीं है.
रोहित और विराट से छिन सकता है मौका
भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद बांग्लादेश में जाकर वनडे सीरीज में खेलना है. यहां टीम इंडिया पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलेगी उसके बाद टी20 खेलना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे सीरीज में एक्टिव है लिहाजा फैंस की नजर 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज पर है. भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते बेहद खराब चल रहे हैं. इसी वजह से सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. भारतीय टीम बांग्लादेश जाकर वनडे सीरीज खेलेगी इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं है.
—- Polls module would be displayed here —-
आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं चुना. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल को भारत पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसा हाल पैदा होने के बाद स्थगित किए जाने के बाद बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को जेक फ्रेजर मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना. मेगा ऑक्शन में असोल्ड रहे इस खिलाड़ी ने दुबई में जाकर सीरीज खेलने की जानकारी साझा की है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उनको अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिला. इस घटना से साफ है कि भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट होना अभी मुश्किल है.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketविराट और रोहित से वनडे खेलने का मौका भी छिन सकता है, दिल तोड़ने वाली खबर
Source link