Last Updated:May 10, 2025, 19:28 ISTविराट कोहली ने कथित तौर पर बीसीसीआई को पत्र लिखकर बताया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं. इस खबर के बारे में जैसे ही टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू को पता चला, उन्होंने कोहली से रिटाय…और पढ़ेंअंबाती रायडू ने विराट कोहली को संन्यास के बारे में सोचने से मना किया है. हाइलाइट्सकोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट की इच्छा जताई है बीसीसीआई से इसके बारे में विराट ने बात की है भारतीय बोर्ड ने कोहली को दोबारा सोचने को कहा है नई दिल्ली. विराट कोहली टेस्ट से रिटायर होने की सोच रहे हैं. कोहली ने कथिततौर पर टेस्ट से संन्यास की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है. इस खबर से सभी हैरान हैं. क्योंकि रोहित शर्मा ने 3 दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट का अलविदा कह दिया. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा होगी. इस दौरे पर रोहित के बाद अगर विराट भी नहीं जाएंगे तो टीम इंडिया की बैटिंग बेहद कमजोर और अनुभवहीन हो जाएगी. टीम इंडिया के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने विराट कोहली से संन्यास नहीं लेने की सलाह दी है. रायडू ने कहा कि टीम इंडिया को आपकी जरूरत है आप प्लीज टेस्ट से संन्यास के बारे में मत सोचो.
कई लोगों की तरह अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को भी लगता है कि यह सही समय नहीं है. रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया पहले ही अपना दूसरा सबसे अनुभवी बल्लेबाज खो चुकी है. अगर कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने की संभावना टीम इंडिया की कम हो जाएगी. फैंस अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं. कोहली के पूर्व साथी भी हैरान हैं.
टेस्ट बल्लेबाज से ज्यादा बेहतरीन कप्तान हैं विराट कोहली, ये 4 अद्भुत रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी होगी मुश्किल
इधर भारत पाक जंग में उलझे, दिग्गज कप्तान ने BCCI को दिया न्योता, बोले- हमारे यहां करा लें बाकी IPL मैच
‘संन्यास पर दोबारा विचार करो’अंबाती रायडू ने एक्स पर लिखा,’ विराट कोहली प्लीज संन्यास मत लो.. भारतीय टीम को आपकी पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है. आपमें अभी बहुत कुछ बाकी है. टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए आपके बिना टेस्ट क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहेगा.. कृप्या पुनर्विचार करो..’ हालांकि कोहली का इंग्लैंड में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों में से केवल ऋषभ पंत, केएल राहुल और शुभमन गिल को ही इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है. तीनों ने मिलकर इंग्लैंड में 21 मैच खेले हैं, जबकि कोहली ने अकेले 17 टेस्ट खेले हैं.
विराट के संन्यास लेने से टीम को खेलेगी ये कमीविराट कोहली के जाने से टीम इंडिया को सिर्फ बल्लेबाजी में कमी नहीं खलेगी. कोहली मैदान पर ऊर्जा लेकर आते हैं. वे अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते हैं. वे हमेशा संघर्ष में लगे रहते हैं. फिर उनकी नेतृत्व क्षमता की बात आती है. वे शायद भारत के अब तक के सबसे महान टेस्ट कप्तान हैं. वे बल्लेबाजों और गेंदबाजों का मार्गदर्शन कर सकते हैं. फ़ील्ड सेटिंग और रणनीति में मदद कर सकते हैं. और अगर कोहली ने वाकई टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है, तो टीम इंडिया इंग्लैंड में इन सभी चीजों से वंचित रह जाएगी.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketसंन्यास का ऐलान मत करो विराट, भारतीय टीम को तुम्हारी जरूरत है
Source link