Virat Kohli hates practice matches : विराट कोहली को प्रैक्टिस मैच खेलना पसंद नहीं, पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण का खुलासा



Last Updated:May 14, 2025, 17:08 ISTVirat Kohli hates practice matches विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि कोहली प्रैक्टिस मैचों की बजाय नेट सेशन को प्राथमिकता देते थे. कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 …और पढ़ेंविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास हाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.कोहली नेट सेशन को प्रैक्टिस मैचों से ज्यादा पसंद करते थे.कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए.नई दिल्ली. विराट कोहली के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद से काफी कुछ सुनने को मिल चुका है. पहले कहा गया कि इस धुरंधर ने खुद ही संन्यास लेने की इच्छा बीसीसीआई को जताई थी. इसके बाद उनको बोर्ड की तरफ से मनाने की कोशिश की गई. फिर खबर आई को विराट कोहली को संन्यास लेने के लिए कहा गया था क्योंकि चयनकर्ताओ उनको टीम में जगह नहीं देने जा रहे थे. अब विराट को लेकर पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि वो कभी प्रैक्टिस मैच खेलना पसंद नहीं करते थे.

भरत अरुण ने मंगलवार को कहा कि दिग्गज विराट कोहली ने कभी भी प्रैक्टिस मैचों को ज्यादा पसंद नहीं किया. वह इसकी जगह नेट सेशन में समय बिताना चाहते थे. कोहली के कप्तानी के दिनों में भारतीय कोचिंग टीम के अहम सदस्यों में शामिल रहे अरुण ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ काम करना उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ पलों में से एक है. अरुण ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ भारतीय और विश्व टेस्ट क्रिकेट को उनकी और उनके व्यक्तित्व की कमी खलेगी. मैंने भारत के गेंदबाजी कोच के रूप में अपने कुछ बेहतरीन पल विराट कोहली की कप्तानी में बिताए हैं.’’

वो अभी खेलना चाहता था, BCCI ने साथ नहीं दिया…कैफ ने कोहली के संन्यास पर क्या कहा

अरुण ने कहा, ‘‘ कोहली ने अभ्यास मैचों को कभी पसंद नहीं किया. कोहली का मानना था कि प्रैक्टिस मैचों में मुख्य मैचों की तरह जोश और जज्बे की कमी होती है. उन्होंने कभी प्रैक्टिस मैचों का लुत्फ नहीं उठाया. वह इसकी जगह नेट सेशन में अधिक समय बिताना चाहते थे और हमेशा सबसे तेज विकेट का चुनाव कर गेंदबाजों या थ्रोडाउन विशेषज्ञों से 16 गज की दूरी से गेंद डालने को कहते थे.’’

—- Polls module would be displayed here —-

कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक की मदद से 9230 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा. वह 68 मैचों में 40 जीत के साथ भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान है. अरुण ने कहा, ‘‘ कोहली ने किसी भी चीज से ज्यादा इस प्रारूप का सम्मान किया और इस फॉर्मेट को उनकी कमी खलेगी.’’
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketविराट कोहली को कभी प्रैक्टिस…टीम इंडिया के उनके करीबी ने बताई अंदर की बात



Source link

Leave a Comment