Last Updated:May 09, 2025, 15:46 ISTविराट कोहली ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश भेजा. भारत-पाक तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल स्थगित किया. कोहली ने सेना की बहादुरी और बलिदान को सलाम किया.विराट कोहली ने भारतीय सैनिकों को किया सलाम हाइलाइट्सविराट कोहली ने भारतीय सेना की सराहना की.कोहली ने सेना की बहादुरी को सलाम किया.बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित किया.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय सेना के लिए एक भावुक संदेश भेजा है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे धीरे बढ़ रहा है. विराट कोहली ने देश सशस्त्र बलों के साथ एकजुट है और उनका शुक्रिया अदा किया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है.
पाकिस्तान की सेनाओं ने 8-9 मई की रात को ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा पर कई हमले किए जिन्हें भारतीय सेना ने “वापस धकेल दिया”. इस तनावपूर्ण स्थिति में बीसीसीआई ने भी इंडियन प्रीमियर लीग को शुक्रवार स्थगित करने का फैसला लिया. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में इस आयोजन को जारी रखना सही नहीं होगा.