Virat Kohli- Rahul Vaidya Controversy



Last Updated:May 09, 2025, 09:12 ISTVirat Kohli- Rahul Vaidya Controversy: विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी, जिसके बाद जारी बयान में क्रिकेटर ने कहा कि वो इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की गलती थी. इन सबके बीच राहु…और पढ़ेंविराट कोहली के परिवार ने राहुल वैद्य के कमेंट पर चुप्पी तोड़ी. हाइलाइट्सराहुल वैद्य ने विराट कोहली को ‘जोकर’ कहा.विराट के भाई ने राहुल को ‘लूजर’ करार दिया.सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ी.नई दिल्ली. विराट कोहली और सिंगर राहुल वैद्य के बीच बीते कुछ दिनों से खींच-तान चल रही है. क्रिकेटर ने कुछ दिन पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर का एक पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद सफाई देते हुए उनकी तरफ से कहा गया कि वो इंस्टाग्राम की गलती थी और उनके इस रिएक्शन से किसी भी तरह के कयास न लगाए जाएं. विराट कोहली की इस सफाई के बाद सिंगर राहुल वैद्य ने क्रिकेटर पर निशाना साधते हुए उनपर जोकर वाला तंज तक कस डाला जिसके से बाद दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई.

विराट कोहली ने भले ही इस मामले में चुप्पी साधी हुई है, लेकिन भारतीय क्रिकेटर के भाई विकास कोहली ने राहुल को मुंहतोड़ जवाब दिया है. विराट के भाई ने सिंगर पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें लूजर करार दे दिया. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘बच्चे इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर ले, तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए. इस वक्त जब पूरा देश फिलहाल देश में जो भी हो रहा है उसपर फोकस है, ऐसे में ये इडियट फॉलोअर्स हासिल करने के मिशन पर निकला हुआ है. कितना लूजर है’.

विराट कोहली के भाई का रिएक्शन.

राहुल वैद्य ने विराट कोहली पर कसा था तंजसोशल मीडिया पर इस बहस की शुरुआत राहुल वैद्य के तंज से हुई थी. सिंगर ने विराट कोहली की सफाई पर चुटकी लेते हुए तंज कसा था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘मैं कहना चाहता हूं कि आज के बाद ऐसा हो सकता है कि कोई एल्गोरिदम बहुत सारे फोटोज लाइक कर दे जो मैंने नहीं करे हैं. तो इसके इर्ग-गिर्द पीआर न करें, फिर चाहे वो कोई भी लड़की हो. ये इंस्टाग्राम की गलती है’.

राहुल वैद्य यहीं नहीं रुके उन्होंने आग को हवा देते हुए दावा किया कि विराट कोहली ने इस विवाद के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया और ये भी शायद प्लेटफॉर्म की गलती होगी. सिंगर ने अपनी स्टोरी पर लिखा था, ‘गाइज तो विराट कोहली ने मुझे इंस्टा पर ब्लॉक कर दिया. ये भी इंस्टा की गलती होगी… ये भी इंस्टाग्राम की गलती होगी’.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomeentertainment‘लूजर’, राहुल वैद्य ने विराट कोहली को कहा ‘जोकर’, तो फूटा परिवार का गुस्सा



Source link

Leave a Comment