virat kohli rcb hazelwood I फिर टूट जाएगा विराट का ट्रॉफी जीतने का सपना? सबसे बड़ा शिकारी लापता



Last Updated:May 11, 2025, 19:54 ISTआईपीएल 2025 मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में शानदार प्रदर्शन कर रही थी और ट्राफी जीतने की प्रबल दावेदार भी लग रही थी पर एक ब्रेक ने टीम के संतुलन को खराब कर दिया. टीम के सबसे सफल गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट क…और पढ़ेंफिर टूट सकता है विराट और RCB का IPL जीतने का सपना, हेजलवुड के आगे खेलने पर ससपेंस हाइलाइट्सजोश हेजलवुड चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर.हेजलवुड की अनुपस्थिति से RCB की जीत की संभावना कम.विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर टूट सकता है.नई दिल्ली. जिस ट्रॉफी को जीतने का सपना कोई 17 साल से देख रहा हो और एक बार फिर वो जीतने की उम्मीद के साथ मैदान पर जान लगा रहा हो तभी उसको ये पता चले कि उसको अपने  सबसे खतरनाक शिकारी का साथ नहीं मिलेगा तो फिर उस शख्स को झटका लगना लाजिमी है. सीजन 18 में जो टीम फोर की रेस में तेजी के साथ दौड़ रही थी उस पर अचानक ब्रेक लग सकता है. यानि विराट का सपना छन से टूट सकता है.

एक रिपोर्ट के  मुताबिक RCB और विराट दोनों को बहुत बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जोश हेजलवुड बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक  जोश हेजलवुड की IPL 2025 में वापसी पर संशय की स्थिति बनी हुई है. हेजलवुड, जो कंधे में दर्द की समस्या के कारण 3 मई को CSK के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. अगर आईपीएल 2025 को सस्पेंड ना किया गया होता तो भी चांस थे कि हेजलवुड बाकी मैचों को मिस करने वाले थे.

छन से टूट सकता है विराट का सपना

जोस हेजलवुड उन गेंदबाजों में से एक रहे है जो पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था. दाएं हाथ का ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज खुद बता चुका है कि उन्होंने IPL 2025 के शुरुआती चरण में उन्होंने रिहैब प्रक्रिया को जारी रखा था. RCB के खिलाड़ी IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं. एक तरफ विराट कोहली 505 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. वहीं जोश हेजलवुड अभी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हेजलवुड अब तक 10 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं. इसी रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड की चोट के प्रति ज्यादा चिंता व्यक्त नहीं की है. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि हेजलवुड जून महीने के पहले सप्ताह यूके में लगने वाले कंडीशनिंग कैम्प का भाग बनेंगे. हेजलवुड का आगे आरसीवी के लिए ना खेलना उनके टूर्नामेंट जीतने की संभावना को कम कर सकता है क्योंकि इस सीजन में वो टीम के लिए सबसे बड़ा ट्रंपकार्ड बन गए थे.

जोश का टी-20 में जलवा

हेजलवुड आरसीबी के लिए एक अहम गेंदबाज रहे  हैं और उन्होंने इस सीजन में 100 डॉट बॉल फेंककर एक नया इतिहास भी बनाया है.जोश हेजलवुड की गेंदबाजी की ताकत उनकी लाइन और लेंथ पर सटीक नियंत्रण है, जिसे ‘मेट्रोनोम गेंदबाजी’ भी कहा जाता है. उनकी वॉबल-बॉल भी एक खास हथियार है, जो हवा में लहराकर बल्लेबाज को चकमा देती है.हेजलवुड की गेंदबाजी को “मेट्रोनोम” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनकी लाइन और लेंथ इतनी सटीक होती है कि बल्लेबाज को गलती करने पर मजबूर कर देती है. हेजलवुड की गेंदबाजी का एक और हथियार है उनकी वॉबल-बॉल. यह गेंद टेस्ट क्रिकेट में हेजलवुड खूब उपयोग करते हैं और टी20 क्रिकेट में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. हेजलवुड डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं, जहां वे यॉर्कर, वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों का मिश्रण करके बल्लेबाज को परेशान करते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: फिर टूट जाएगा विराट का ट्रॉफी जीतने का सपना? सबसे बड़ा शिकारी लापता



Source link

Leave a Comment