Last Updated:May 14, 2025, 12:44 ISTVirat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर से क्रिकेट जगत में सन्नाटा छा गया. उन्होंने 36 साल की उम्र में यह फैसला लिया है. उनके इस फैसले से युवा खिलाड़ी निराश हैं और मानते हैं कि वि…और पढ़ेंX
Public Opinion हाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.36 साल की उम्र में कोहली ने संन्यास का फैसला किया.युवा खिलाड़ी कोहली के संन्यास से निराश हैं.दिल्ली. जैसे ही विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास की खबर सामने आई, पूरे क्रिकेट जगत में एक सन्नाटा सा छा गया. लेकिन इस पल का सबसे भावुक दृश्य क्रिकेट मैदान पर दिखा, जहां युवा खिलाड़ियों में निराशा दिखी. आपको बता दें कि विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में यह फैसला लिया. वहीं इससे पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. लोगों में कहीं ना कहीं विराट के इस फैसले से निराशा है और लोगों कहना था कि विराट को अभी कुछ टाइम तक और खेलना चाहिए था.
आपको बता दें कि आखिरी बार विराट कोहली को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था. अगर वह एक दो साल और खेलते तो 10000 रन बनाकर इस फॉर्मेट में भारत के तीसरे टॉप स्कोरर बन जाते. लेकिन विराट ने रिकॉर्ड की परवाह नहीं की और अपने संन्यास की घोषणा कर दी. इस पर लोकल 18 पब्लिक ओपिनियन करने के लिए ग्राउंड पर पहुंची और वहां मौजूद खिलाड़ियों से बात की तो चलिए आपको सुनाते हैं कि खिलाड़ियों ने लोकल 18 से बात करते हुए क्या कहा?
यह भी पढ़ें- Ajmer CBSE Topper: बड़े भाई की राह पर शिवांश, 12वीं में 98% अंक लाकर किया टॉप, UPSC पास करने का है सपना
व्हाइट जर्सी में ग्राउंड पर हमेशा याद करेंगेएक युवा खिलाड़ी आरव ने local 18 से बात करते हुए बोला कि जब मैंने यह खबर सुनी कि कोहली सर ने टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले लिया है तो मुझे काफी शॉक्ड लगा, मुझे एक पल विश्वास नहीं हुआ कि विराट कोहली ने आखिरकार इतनी जल्दी क्यों संन्यास लिया अभी उन्हें एक से दो मैच खेलना चाहिए था. वहीं एक युवा खिलाड़ी विराट कोहली की क्वालिटीज पर हमसे बात करते हुए कहता है कि विराट कोहली इतने फिट और इंडिया के लिए डेडिकेटेड है कि उनके जैसा फ्यूचर में कोई होगा या नहीं होगा यह तो हम नहीं बता सकते, लेकिन विराट कोहली को रिप्लेस कोई नहीं कर सकता. उन्होंने हमेशा ही टीम इंडिया के लिए अपना पूरा योगदान दिया है. अब टेस्ट मैच में देखना और सबसे ज्यादा उन्हें व्हाइट जर्सी में देखना हम बहुत याद करेंगे. उनके संन्यास के फैसले के बाद ग्राउंड भी रो पड़ा है.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :East Delhi,DelhihomecricketVirat Kohli Retirement: मैदान भी रो पड़ा, सर कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता..
Source link