Virat Kohli Retirement: रवि शास्त्री को लगा शॉक लगा तो गंभीर बोले- मिस यू… विराट कोहली के संन्यास पर किसने क्या कहा?



Last Updated:May 12, 2025, 18:40 ISTVirat Kohli retirement: विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक समेत 9230 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली के संन्यास पर हैरानी जताई है.विराट कोहली के संन्यास पर शास्त्री की प्रतिक्रियाहाइलाइट्सविराट कोहली के संन्यास पर वर्ल्ड क्रिकेट की प्रतिक्रियापूर्व हेड कोच रवि शास्त्री बोले इस फैसले से मैं हैरान हूंशास्त्री-कोहली की जोड़ी ने भारत को टेस्ट में बनाया था नंबर-1नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को यकीन नहीं हुआ कि विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है. कोहली ने 12 मई को इंस्टाग्राम पर अपने टेस्ट करियर से संन्यास की घोषणा की और 14 साल के शानदार करियर को अलविदा कहा.

एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए शास्त्री ने विराट कोहली को आधुनिक समय का दिग्गज खिलाड़ी बताया और उन्हें टेस्ट क्रिकेट का सच्चा राजदूत करार दिया. कोहली और शास्त्री की जुगलबंदी में ही भारतीय टीम नंबर-1 टेस्ट टीम बनी थी.

विराट के लिए रवि शास्त्री का ट्वीट

कोहली के रिटायरमेंट के कुछ घंटे बाद शास्त्री ने कहा, ‘यकीन नहीं होता कि आप खेल चुके हैं. आप आधुनिक समय के दिग्गज खिलाड़ी हैं और आपने जिस तरह से खेला और कप्तानी की, हर तरह से टेस्ट मैच क्रिकेट के लिए एक शानदार राजदूत रहे. आपने सभी को और खास तौर पर मुझे जो यादें दी हैं, उसके लिए शुक्रिया. यह ऐसी चीज है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा. अच्छा करो, चैंप. भगवान भला करे.’

Illustrious legacy 🇮🇳Inspiring intensity 👏Incredible icon ❤️

The Former #TeamIndia Captain gave it all to Test Cricket 🙌
Thank you for the memories in whites, Virat Kohli 🫡#ViratKohli | @imVkohli pic.twitter.com/febCkcFhoC
— BCCI (@BCCI) May 12, 2025





Source link

Leave a Comment