Virat Kohli retirement: विराट कोहली के संन्यास मामले में नया मोड़, भारतीय क्रिकेट में खलबली मचा देगा दिग्गज का दावा



Last Updated:May 15, 2025, 07:34 ISTVirat Kohli retirement: पूर्व भारतीय कप्तान के अचानक संन्यास ने बीसीसीआई और फैंस को हैरान कर दिया है. मोहम्मद कैफ का मानना है कि चयनकर्ताओं के समर्थन की कमी और हालिया फॉर्म ने इस फैसले को प्रभावित किया.विराट कोहली के संन्यास पर कैफ का बयाननई दिल्ली: 12 मई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई विराट कोहली की रिटायरमेंट फोटो पर अबतक लाखों लोग रिएक्ट कर चुके हैं, लेकिन ये कोई नहीं जानता कि भारतीय क्रिकेट का ये सूरज इतनी जल्दी अस्त क्यों हो गया? सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बीसीसीआई और सिलेक्टर्स भी कोहली के फैसले से हैरान हैं. ऐसे में इंग्लैंड टेस्ट दौरे से चंद दिन पहले उनके संन्यास के फैसले ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि कोहली को अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति का सपोर्ट नहीं मिला, जिसने उनके हालिया फॉर्म को लेकर चिंता व्यक्त की और टेस्ट लाइन-अप में उनकी जगह पर सवाल उठाए. कैफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलना ये बताता है कि विराट अभी इतनी जल्दी टेस्ट नहीं छोड़ना चाहते थे.

‘मुझे लगता है कि वह इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखना चाहते थे. बीसीसीआई के साथ कुछ आंतरिक बातचीत हुई होगी, चयनकर्ताओं ने पिछले 5-6 साल में उसके प्रदर्शन का हवाला दिया होगा और उसे बताया होगा कि टीम में अब उसकी जगह नहीं रह गई है. हमें कभी पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ, यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि पर्दे के पीछे वास्तव में क्या हुआ. लेकिन आखिरी मिनट के फैसले को देखते हुए रणजी ट्रॉफी खेलने के बाद मुझे निश्चित रूप से लगता है कि वह आगामी टेस्ट दौरे पर जाना चाहता था. पिछले कुछ हफ्तों में हुए घटनाक्रमों के कारण उसे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से वह समर्थन नहीं मिला जिसकी उसे उम्मीद थी.’

ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा निर्णायक36 वर्षीय कोहली की फॉर्म पिछले पांच साल में गिरी है. उनके बल्ले से 68 पारियों में तीन शतकों के साथ सिर्फ 2028 रन निकले. संघर्ष ने उनके करियर औसत को भी 46 तक गिरा दिया. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में वापसी के संकेत दिए, जहां उन्होंने नवंबर 2024 को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. लेकिन उसके बाद दौरे में केवल 90 रन ही बना पाए और भारत 1-3 से हार गया.

क्या ये 5 युवा कर पाएंगे टीम इंडिया का उद्धार, कोहली-रोहित के संन्यास के बाद किन पर दारोमदार?

‘कोहली ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने की जल्दी में दिखे’कैफ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में कोहली के साथ जो हुआ वो उन्हें अखर गया. वह कहते हैं, ‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में वह रन बनाने की जल्दी में दिखे. टेस्ट क्रिकेट में आपको घंटों मैदान पर रहना पड़ता है और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जो उन्होंने पहले भी किया है, लेकिन ड्राइव करने की कोशिश करते समय गेंद का बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पीछे चले जाना उनकी धैर्य में कमी की ओर इशारा करता था. शायद वह सोच रहे थे कि मैं अपने करियर के आखिरी चरण में हूं, तो एक शानदार शतक बनाने का क्या मतलब है, पहले वह अलग तरह का धैर्य दिखाता था, वह गेंदों को छोड़ते थे. अपना समय लेते थे, गेंदबाजों को थका देते थे और फिर उन्हें नीचे गिराते थे, लेकिन मैंने ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं देखा.’
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकोहली के संन्यास मामले में नया मोड़, इस दावे से मचेगी भारतीय क्रिकेट में खलबली



Source link

Leave a Comment