Virat Kohli retirement: विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, बीसीसीआई ने फैसला पर विचार करने का अनुरोध किया



Last Updated:May 10, 2025, 07:26 ISTVirat Kohli plans retirement विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है और बीसीसीआई को सूचित किया है. बीसीसीआई ने उनसे पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. रोहित शर्मा पहले ही संन्यास ले चुके …और पढ़ेंरोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का बनाया मनहाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का मन बनाया.बीसीसीआई ने कोहली से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया.रोहित शर्मा के बाद कोहली भी टेस्ट से संन्यास लेंगे.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उनके साथी विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को बताया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं. हालांकि अभी टॉप अधिकारियों ने उनसे इस फैसले पर सोच विचार करने का अनुरोध किया है.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक यह दिग्गज अब आगे क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में खेलता नजर नहीं आएगा. सूत्रों ने इस अखबार को बताया, “उन्होंने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ रहे हैं. बीसीसीआई ने उनसे पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है क्योंकि महत्वपूर्ण इंग्लैंड दौरा आने वाला है. उन्होंने अभी तक इस अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है,”

कोहली का यह फैसला रोहित शर्मा के कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है. भारत के चयनकर्ता कुछ दिनों में इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए मिलने वाले हैं. यह जानकारी मिली है कि कोहली इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से अपने टेस्ट भविष्य पर विचार कर रहे थे, जब उन्होंने पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद खराब प्रदर्शन किया था.

अगर कोहली अपना मन नहीं बदलते हैं और रोहित भी टीम में नहीं होते हैं, तो भारत के पास केएल राहुल, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ एक अनुभवहीन मिडिल आर्डर होगा और बाद में ऋषभ पंत होंगे. इसके अलावा टीम के पास दो अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन नहीं होगा. कोहली दिसंबर 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने थे और रोहित फरवरी 2022 में.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketरोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास ? BCCI को दी जानकारी



Source link

Leave a Comment