Virat Kohli retirement White pigeons comes to salute : विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बारिश में कबूतरों ने दी सलामी



Last Updated:May 18, 2025, 07:03 ISTVirat Kohli retirement White pigeons comes to salute : विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद RCB और KKR का मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. फैंस ने सफेद जर्सी में विदाई दी, आसमान में सफेद कबूतरों का अद्भुत …और पढ़ेंरोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी हैहाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.RCB और KKR का मैच बारिश के कारण रद्द हुआ.फैंस ने सफेद जर्सी में विराट को दी विदाई.नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के अचानक संन्यास से हर कोई हैरान था. इस ऐलान के बाद पहली बार यह दिग्गज मैदान पर कोई मैच खेलने उतरने वाला था. फैंस उनको सफेद जर्सी मे उनके टेस्ट में दिए गए योगदान पर अपनी तरफ से खास विदाई देने पहुंचे तो आसमान में अचानक झमाझम बारिश के बीच ऐसा नजारा दिखा जिसे इससे पहले नहीं देखा गया था. विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर मानो परिंदे भी सलामी देने पहुंचे थे.

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक अद्भुत पल उस समय आया जब बारिश से भीगा हुआ शाम का माहौल था. बादल छाए हुए थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL 2025 मुकाबले का भविष्य अधर में लटका हुआ था. टेस्ट से संन्यास की घोषणा पर एक तरफ जहां फैंस सफेद जर्सी में अपने स्टार को खास विदाई देने पहुंचे थे वहीं आसमान में सफेद कबूतरों का एक झुंड मैदान के ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया.

आसमान में दिखा गजब नजारा

स्टैंड में बैठे प्रशंसकों के लिए ऐसा लगा जैसे प्रकृति भी क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक की विरासत को सम्मानित करने के लिए रुक गई हो. कबूतरों की प्रतीकात्मक उड़ान ने भावनाओं को जगाया लेकिन व्यावहारिक माहौल तनावपूर्ण था. लगातार बारिश ने इस मैच में टॉस तक नहीं होने दिया. बिना एक भी बॉल खेले विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद पहला मुकाबला धुल गया.

Virat Kohli steps off the field, but his legacy soars high, like white birds in the sky — proud, unmatched, eternal. 🤍 pic.twitter.com/nW2aBPwb9g

— leisha (@katyxkohli17) May 17, 2025





Source link

Leave a Comment