Last Updated:May 10, 2025, 11:17 ISTरोहित और विराट के बारें में एक बात तो साफ़ है कि वो अपने खेल को समझते हैं और जानते हैं कि उनको आगे क्या करना है ऐसे में दोनों को रिटायरमेंट की खबर महज़ 48 के भीतर आना कई तरह के सवाल भी खड़े करती है. सवाल बड़ा य…और पढ़ेंमहज 48 घंटे में कैसे बन गया रोहित-विराट का रिटायरमेंट प्लान जानिए हाइलाइट्सरोहित और विराट ने 48 घंटे में रिटायरमेंट की घोषणा की.दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म शानदार था, फिर भी रिटायरमेंट का फैसला लिया.फैंस के लिए रोहित और विराट का अचानक रिटायरमेंट चौंकाने वाला है.नई दिल्ली .जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो व हो जाए तो थोड़ी दे के लिए ही सही करेंट लगने जैसी स्थिति हो जाती है . भारतीय क्रिकेट में पिछले 48 घंटे में जो हुआ वो 440 वॉट के करेंट लगने जैसा ही था क्योंकि पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट शॉक से अभी उबरे भी नहीं थे कि विराट के संन्यास लेने जा रहे हैं कि खबर से भूचाल आ गया .
रोहित और विराट के बारें में एक बात तो साफ़ है कि वो अपने खेल को समझते हैं और जानते हैं कि उनको आगे क्या करना है ऐसे में दोनों को रिटायरमेंट की खबर महज़ 48 के भीतर आना कई तरह के सवाल भी खड़े करती है. सवाल बड़ा ये है कि दोनों दिग्गजों का एक साथ रिटायरमेंट क्यों .. ऐसा क्या हुआ कि दो बडें ब्रांड एक साथ मैदान छोड़ने का मन बना ले.
विराट-रोहित का रिटायरमेंट कनेक्शन !
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5वें टेस्ट के दौरान सिडनी में दिया गया इंटरव्यू याद कीजिए जहां वो साफ साफ कहते हैं कि यहीं रहेंगे कहीं नहीं जाने वाले उसके बाद रोहित की अगुआई में टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत लेती है . आईपीएल के मैचों में रोहित फॉर्म भी हासिल कर लेते है और कई मैच विनिंग पारी भी खेलते है फिर सवाल ये उठता है कि जब खिलाड़ी मैदान पर परफॉर्म कर रहा है तो अचानक रिटायरमेंट का ऐलान क्यों ? रोहित के शॉक से भारतीय फैंस उबरे भी नहीं थे कि विराट के संन्यास की खबर ने हड़कंप मचा दिया. विराट ने भी हाल के इंटरव्यू में कहा कि वो अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे है और खेल का लुत्फ उठा रहे है. आईपीएल के मैचों में लगातार रन बनाने वाले विराट भी शानदार फॉर्म में थे फिर रिटायर होने की सोचना भी बेमानी लगता है.
सीरीज के बाद समीक्षा सिस्टम
सूत्रों से मिल रही जानकारी की माने तो सेलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड दौरे से शुरु हो रही नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक प्रोग्राम लेकर आया जो सब पर लागू होना था और जिसको भी संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में डाला गया उसको इसकी जानकारी दी गई और साइन करके डाक्यूमेंट वापस भेजने को कहैा गया. इसमें कुछ प्वाइंट ऐसे थे जो रोहित और विराट को बंदिश जैसे लगे. अब क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने उस डाक्यूमेंट पर साइन नहीं किया तो उनको संदेश गया कि बिना साइन किए उनको दौरे पर नहीं भेजा जा सकता. इसीलिए 48 घंटे में पहले रोहित और फिर विराट की खबरों ने हलचल मचा दिया.
आईपीएल में तो सबकुछ ठीक था
आईपीएल 2025 में विराट कोहली अपने रंग में थे और रोहित ने भी फॉर्म हासिल करना शुरु कर दिया था. फैंस भी इस बात को लेकर खुश थे कि दोनों दिग्गज इसी फॉर्म में रहे तो इंग्लैंड दौरे से टीम इंडिया जीत हासिल कर लौटेगी. विराट कोहली तो इतने शानदार फॉर्म में थे कि वो 11 मैचों में 63.13 की औसत से 505 रन बना चुके थे और वो अपनी क्रिकेट को खुल कर इंज्वाय कर रहे थे. आईपीएल के स्थगित होने तक रोहित भी तीन अर्धशतक लगा कर फॉर्म में लोट रहे थे कि तभी अचानक मुंबई में रोहित ने संन्यास का बड़ा फैसला के लिया. वहीं विराट ने 48 घंटे के बाद अपने रिटायरमेंट की अर्जी डाल दी. यानि आईपीएल के बीच में इन दोनों खिलाड़ियों को कोई संदेश मिला जो उनके सम्मान के खिलाफ था क्योंकि फॉर्म तो दोनों खिलाड़ियों का शानदार चल रहा था.
Location :New Delhi,Delhihomecricket48 घंटे में भारतीय क्रिकेट पर गिरे दो बम, पहले रोहित अब विराट, रिमोट किसके पास
Source link