Last Updated:May 18, 2025, 14:03 ISTSuresh raina Demands Bharat Ratna For Virat Kohli सचिन तेंदुलकर को 2014 में भारत रत्न मिला था. अब सुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग की है. कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है…और पढ़ेंसुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की कर दी मांगहाइलाइट्ससुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग की.कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए.नई दिल्ली. भारतीय खेलों के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है वो कोई और नहीं बल्कि दुनियाभर में भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले रिकॉर्ड के बादशाह सचिन तेंदुलकर हैं. इस महान बल्लेबाज को फरवरी 2014 में केंद्र सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई थी और उस वक्त राष्ट्रपति पद पर आसीन प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह सम्मान दिया था. इससे पहले या बाद में किसी भी खिलाड़ी को यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान नहीं मिला है.
सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले भारतीय क्रिकेट में आक्रामकता भर विदेशी धरती पर राज जमाने वाले विराट कोहली के लिए ऐसी ही मांग उठ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने उनको भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है. यह मान्यता देते हुए कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है.
रैना ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान कहा, “विराट कोहली ने जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, भारत और भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने जो भी किया है. उसके लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देना चाहिए,”
छोटे भाई ने ठोक दी महंगी गाड़ी, सबके सामने फूटा रोहित का गुस्सा, जमकर लगाई डांट
हाल ही में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया. 36 साल के कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं. उनका औसत 46.85 रहा. टी20 के बाद टेस्ट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली अब सिर्फ वनडे में खेलेंगे क्योंकि उन्होंने पिछले साल भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया, “इस फॉर्मेट से दूर जाना आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसे सब कुछ दिया है और इसने मुझे उससे कहीं अधिक वापस दिया है. जो कुछ भी पाया मैंने उम्मीद नहीं की थी. मैं भरे दिल के साथ जा रहा हूं.”