virat kohli shreyas iyer I विराट नहीं माने तो क्या होगा ‘प्लान बी’, सेलेक्टर्स की लिस्ट में नंबर 4 पर कौन



Last Updated:May 10, 2025, 17:45 IST विराट रिटायरमेंट लेंगे या नहीं इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा पर एक बात तो तय है कि उनकी जगह की भरपाई कर पाना मुश्किल है इसीलिए परिस्थितियों को देखते हुए सेलेक्टर्स नंबर 4 के लिए बल्लेबाजों के नाम पर अभी स…और पढ़ेंविराट कोहली ने लिया संन्यास तो नंबर 4 पर खेलने वाला बल्लेबाज कौन होगा, जानिए नाम हाइलाइट्सविराट की जगह श्रेयस अय्यर नंबर 4 के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं.अय्यर ने दलीप ट्रॉफी में 154 और रणजी में 480 रन बनाए.अय्यर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है.नई दिल्ली. जैसे इस दुनिया में आना और जाना तय है ठीक उसी तरह से खेल के मैदान से बड़े से बड़े खिलाड़ी का एक दिन रिटायरमेंट तय है इससे अछूते विराट कोहली भी नहीं रहेंगे. विराट के टेस्ट क्रिकेट से  संन्यास की अटकलों का बाजार गर्म है और गेंद चैंपियन बल्लेबाज के पाले में है कि वो बोर्ड का अनुरोध मानते है यै अपने फैसले पर अडिग रहते है पर सवाल बड़ा ये है कि विराट इंग्लैंड नहीं गए तो कौन होगा नंबर 4 का दावेदार.

भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जाना है. ऐसे में अगर कोहली इससे पहले रिटायर हो जाते हैं तो, टेस्ट में नंबर चार का जगह खाली हो जाएगा. ऐसे में इस स्पॉट के लिए सिलेक्टर्स एक ऐसे बल्लेबाज की तरफ देख सकते है जिसको पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था पर वो इस वक्त अपने  करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे है. इस बल्लेबाज का नाम श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की लग सकता है लॉटरी 

इस बात से तो कतई इंकार नहीं किया जा सकता कि  शानदार फॉर्म में चल रहे अय्यर और चयनकर्ता  उनकी तरफ रुख कर सकते हैं.अय्यर ने आखिरी बार साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था. इसके बाद वो बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए थे. अय्यर ने फिर कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिर से बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. अय्यर ने दलीप ट्रॉफी में 3 पारियों में 154 रन बनाए थे. इसके बाद रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. अय्यर ने 5 मैचों में 480 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 68.5 का रहा. उन्होंने दो शतक भी ठोके थे. अय्यर ने इसके बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैचों में 325 रन बनाए थे. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अय्यर ने 9 मैचों में 345 रन बनाए थे. अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल के इस सीजन में 12 मैचों में 50.63 की औसत से 405 रन बनाए है.

अय्यर का टेस्ट रिकॉर्ड 

साल 2025 में सफेद बॉल क्रिकेट में भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था और अपने पहले मैच में शतक जड़ा था. इसके बाद से वो सिर्फ 14 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36.86 की औसत से 811 रन बनाए हैं. अय्यर ने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है. हालांकि अय्यर की तुलना कोहली से नहीं की जाती, क्योंकि नंबर चार पर कोहली का औसत 50 का रहा है. जबकि अय्यर ने टेस्ट में नंबर चार पर सिर्फ एक ही मैच खेला है. लिस्ट में रजत पाटीदार, करुण नायर और अजिंक्य रहाणे भी है लेकिन अय्यर के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो नंबर 4 पर टेस्ट क्रिकेट में दमदार  प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी जगह टेस्ट टीम में भी पक्की कर सकते है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketविराट नहीं माने तो क्या होगा ‘प्लान बी’, सेलेक्टर्स की लिस्ट में नंबर 4 पर कौन



Source link

Leave a Comment