Last Updated:May 12, 2025, 14:38 IST36 साल की उम्र में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके कई बड़े सवाल फैंस और एक्सपर्ट्स के जेहन में खड़े कर दिए है. क्रिकेट जानकार अभी विराट के अंदर 2 साल की क्रिकेट देख रहे थे पर शायद ड्रेसिंग …और पढ़ें6 महीने में 3 बड़े खिलाड़ी वर्चस्व की लड़ाई का शिकार, अश्विन, रोहित के बाद विराट रिटायरहाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.भारतीय टीम में 6 महीने में तीन बड़े खिलाड़ियों ने संन्यास लिया.ड्रेसिंग रूम के हालात से परेशान होकर विराट ने संन्यास लिया.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक ऐसा भूचाल आया हुआ है जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी. इस भूचाल की खासियत ये रही कि वो नाम ही इसके चक्कर में फंसे जिनका क्रिकेट के मैदान पर अपना वर्चस्व रहा है . 6 महीने में एक एक करके तीन बड़े नाम अचानक वो कर जाते है जब वो फॉर्म हासिल कर रहे होते है, फिटनेस की कोई समस्या नहीं फिर भी वो बिना किसी कारण के खेल के बेस्ट फॉर्मेट को छोड़ रहे है.
अब सवाल ये उठता है कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या हो रहा है कि बड़े कद वाले खिलाड़ियों को वहां से निकलने के लिए मजबूर किया जा रहा है. भारतीय टीम में हालात बदलना या यूं कहें कि किसके हाथ में रडार हैं जो चुन चुनकर बड़े खिलाड़ियों को टॉर्गेट कर राकेट चला रहा है जिससे उसके वर्चस्व को कोई खतरा ना हो.
वर्चस्व की लड़ाई का शिकार हुए विराट!
विराट कोहली की फिटनेस पर ना तो सवाल उठाया जा सकता है और ना उनके कमिटमेंट पर और वो आईपीएल के मैचों में शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे थे फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक सब कुछ बजल जाता है. पहले खबर आती है कि रोहित के रिटायरमेंट के बाद विराट ने कप्तान बनाने की मांग की. इसमें कोई हर्ज भी नहीं था पर बंद कमरे में की गई बात को लीक करना और ये कहना कि एक बड़ा खिलाड़ी दोबारा कप्तान बनना चाहता है उसने विराट को अंदर से हिला दिया. क्योंकि इस खबर को लीक करके विराट जैसे खिलाड़ी के सीधे स्वाभिमान पर चोट की गई जिसको सह पाना विराट के लिे मुश्किल हो गया था. सूत्रों की मानें तो विराट को मनाने की कोई कोशिश नहीं की गई और विराट उस शख्सियत के सामने बैकफुट पर चले गए जो ड्रेसिंग रूम पर अपना पूरी तरह वर्चस्व चाहता था. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि विराट के अंदर अभी 2 साल की क्रिकेट बची थी और जो फैसला विराट ने लिया उसका कनेक्शन मैदान के बाहर का है.
अश्विन-रोहित पर क्यों चला रॉकेट ?
विराट कोहली के रिटायरमेंट से महज कुछ घंटे पहले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाते है ये महज इत्तेफाक नहीं हो सकता. रोहित और विराट दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे पर उसके बाद दोनों ने पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर आईपीएल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. फैंस और क्रिकेट जानकारों के बीच चर्चा इस बात को लेकर होने लगी कि अपने अंतिम इंग्लिश दौरे पर दोनों बड़ा असर छोड़ेंगे पर हुआ इसका एकदम उल्टा. सूत्रों की मानों तो पहले रोहित को कहा गया कि उनको 2027 तक टेस्ट खेलते टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी नहीं देख रही है इसलिए उनको खुद फैसला लेना पड़ेगा. कुछ ऐसी ही लाइन ब्रिसबेन गाबा के मैदान पर टीम के स्टार स्पिनर अश्विन को कही गई जिसमें साफ कहा गया कि वो टीम के नंबर 1 स्पिनर नही है और उनका सेलेक्शन सबजेक्ट टू पिच होगा जिसने अश्विन को बहुत आहत किया. एक बात तो साफ है कि तीनों खिलाड़ियों के रिटायर होने का पैटर्न एक जैसा है जो ये दर्शाता है कि कोई एक बड़ा नाम पूरी टीम पर अपने वर्तस्व को स्थापित करना चाहता है ताकि चर्चा किसी के नाम की हो तो वो उनका ही हो.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket6 महीनें में तीसरा शिकार बने विराट, किसकी रडार,कौन दाग रहा है राकेट?
Source link