Virender Sehwag After Ceasefire Violation: वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को कुत्ता बताया, भारतीयों का खून खौल उठा.



Last Updated:May 10, 2025, 22:18 ISTPakistan Violate Ceasefire: पाकिस्तान की इस हरकत को देखकर हर भारतीय का खून खौल उठा है. वीरेंद्र सहवाग ने इस बीच पाकिस्तान को कुत्ता बता दिया है.सीजफायर उल्लंघन के बाद भड़के वीरेंद्र सहवाग.हाइलाइट्सवीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को कुत्ता बताया.सीजफायर उल्लंघन से हर भारतीय नाराज.सहवाग ने ट्वीट में पाकिस्तान पर कसा तंज.नई दिल्ली. पाकिस्तान की सरकार इतनी नीच हरकत करेगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था. 10 मई को शाम 5 बजे के करीब दोनों देशों ने सीजफायर किया. लेकिन इसके तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने भारत पर दोबारा हमले शुरू किए. पाकिस्तान की इस हरकत को देखकर हर भारतीय का खून खौल उठा है. वीरेंद्र सहवाग ने इस बीच पाकिस्तान को कुत्ता बता दिया है.

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की. जिसमें लिखा था, कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती. इस एक लाइन से उन्होंने पाकिस्तान को कुत्ता बता दिया है.” इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘तत्काल और पूर्ण’’ संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं, उन्होंने साथ ही दावा किया कि ऐसा अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता के कारण संभव हो सका है.

पहले भी लताड़ लगा चुके हैं सहवागपाकिस्तान ने जब भारत पर हमले शुरू किए गए थे तो सहवाग ने एक और ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था,” जब उसके पास चुप रहने का मौका था. उन्होंने अपने आतंकवादियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया. यह उनके बारे में बहुत कुछ कहता है. हमारी सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी, जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा.’

शहबाज शरीफ ने दिया था आश्वाशनहम राष्ट्रपति ट्रम्प को क्षेत्र में शांति के लिए उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद देते हैं. पाकिस्तान इस परिणाम को सुगम बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है. हम दक्षिण एशिया में शांति के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी धन्यवाद देते हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketसीजफायर उल्लंघन के बाद भड़के वीरेंद्र सहवाग, पाकिस्तान को बताया कुत्ता



Source link

Leave a Comment