Virgo Horoscope: How will be the day for Virgo people? Know from the astrologer of Devghar?



Last Updated:May 22, 2025, 04:06 ISTVirgo Horoscope: कन्या राशि के लिए आज का दिन करियर, आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है.X

कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तारीख, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तारीख है. आज पूर्वभाद्रपदा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी है. आज विष्कुम्भ और प्रीति योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज कुंभ उपरांत मीन राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ऑफिस में अपने सहकर्मियों की मदद करने वाले हैं जिससे आपको भी फायदा पहुंचने वाला है. छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा. अगर रोजी रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो वह तलाश पूरी होने वाली है. कोई भी कार्य अगर टीमवर्क बनाकर करते हैं तो सफलता निश्चित मिलेगी. आज ऑफिस में सम्मान भी मिल सकता है.

जरूरी काम पूरे होंगेआर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. हालांकि, आज व्यापार में ज्यादा तो लाभ नहीं रहेगा लेकिन हानि बिल्कुल भी नहीं होगी. व्यापार के अलावा और भी कुछ जगह से आमदनी प्राप्त हो सकती है. हालांकि, आज का दिन खर्चे में कमी करने की कोशिश करें. आज बचत करने में भी सफलता मिलेगी. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. पिता के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे. पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा. भाई बहन को आर्थिक मदद भी कर सकते हैं. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा.

स्वस्थ को लेकर रहेंगे परेशानलव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें. सिंगल जातक लोग को महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है जिसके तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं. पार्टनर की जरूरत को समझें और उनकी बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करें रिश्ते मजबूत होंगे. जीवनसाथी आज आपकी हर कामों में मदद करने वाली है. स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. पेट संबंधित समस्या से परेशान रह सकते हैं. मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. जॉइंट पेन से भी परेशान रह सकते हैं. नियमित योग और व्यायाम करें और संतुलित आहार लें.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंLocation :Deoghar,JharkhandhomeastroVirgo Horoscope: जरूरी काम होंगे पूरा, स्वस्थ को लेकर रहे सावधान



Source link

Leave a Comment