Vrishchik Aaj Ka Rashifal: संभलकर रहें आज वृश्चिक राशि के जातक, बिगड़ सकते हैं काम, पार्टनर से भी हो सकता है विवाद!



Last Updated:May 20, 2025, 09:24 ISTVrishchik Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ विशेष नहीं है. ऐसी चीजें हो सकती हैं जो उनके पक्ष में न हों. ऐसे में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, बेकार के वाद-विवाद से बचें. कुंडली के दोष…और पढ़ेंX

Darbhanga हाइलाइट्सआज वृश्चिक राशि वालों को गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए.पति-पत्नी के बीच तनाव की संभावना है.लाल कपड़े पहनें और हनुमान जी की पूजा करें.Vrishchik Aaj Ka Rashifal: आज 20 मई 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा और ज्योतिष के हिसाब से क्या संकेत मिल रहे हैं, इस बारे में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि 20 मई 2025, दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए भ्रमण योग और बीमारी होने का योग बन रहा है.

यानी आज के दिन यात्रा करनी पड़ सकती है. साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है और दुश्मनों से नुकसान की संभावना भी बन रही है. इसके अलावा अपमान और मन को दुख देने वाली घटनाएं भी हो सकती हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को हर मामले में संयम बरतने की जरूरत है. गुस्से या लापरवाही से चीजें बिगड़ सकती हैं.

वैवाहिक जीवन में आ सकती है अड़चनऐसा नहीं है कि वृश्चिक वालों के लिए आज का पूरा दिन ही खराब है, कुछ मामलों में अच्छे योग बन रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. लेकिन वैवाहिक जीवन की बात करें तो पति-पत्नी के बीच तनाव की संभावना है. गुस्सा ज्यादा होने की वजह से पत्नी से झगड़ा हो सकता है और पत्नी को पित्त की परेशानी हो सकती है. ऐसे में सलाह ये है कि आज किसी भी प्रकार का टकराव टालें और गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.

कर सकते हैं ये उपायऐसे में वृश्चिक राशि के लोगों को आज लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि आज के दिन लाल रंग आपके लिए शुभ है. साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. आज के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए और मंगल व्रत करना चाहिए. इसके अलावा दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करना भी लाभदायक होगा. अगर कुंडली में अशुभ योग हैं तो ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर बताए गए उपाय करने चाहिए.
Location :Darbhanga,Darbhanga,Biharhomeसंभलकर रहें आज वृश्चिक राशि के जातक, बिगड़ेंगे काम! हो सकता है विवाद



Source link

Leave a Comment