Weather suddenly changed in Korba, torrential rain disrupted life, storm was so strong that the whole city came to a standstill



Last Updated:May 03, 2025, 18:07 ISTKorba Weather Update: इस अचानक आए मौसम के बदलाव से नागरिकों को काफी परेशानी हुई. हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.X

कोरबा में आंधी के साथ हुई बारिशहाइलाइट्सतेज हवाओं और बारिश से कोरबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त.मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, यातायात बाधित.बिजली आपूर्ति में व्यवधान, कई इलाकों में घंटों बिजली गुल.कोरबा. कोरबा शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली. एकदम से आसमान काले बादलों से घिर गया और ऐसा लग रहा था मानो दिन में अंधेरा छा गया हो. हल्की-फुल्की हवाओं के बाद करीब 3 बजे अचानक जोरदार आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. लगभग डेढ़ घंटे से भी ज़्यादा समय तक चली इस भारी बारिश ने शहरवासियों को हैरान कर दिया.

तेज हवाओं के साथ बारिश ने शहर की तस्वीर ही बदल कर रख दी. बिजली की चमक और गड़गड़ाहट से वातावरण भयावह हो गया. हालांकि, इस अचानक बदले मौसम ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत जरूर प्रदान की. मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया.

कई जगहों पर आंधी से पेड़ गिरने की घटनाएंमूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कें एक बार फिर नालों में तब्दील हो गईं. नालियों में जलभराव की समस्या आम हो गई, जिससे निचले इलाकों में स्थित दुकानों और घरों में पानी घुस गया. यह जलभराव सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित करने वाला रहा. कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ. बारिश और आंधी के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई. विद्युत आपूर्ति में व्यापक व्यवधान देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही. विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन मरम्मत कार्य में समय लगने की संभावना है.
Location :Korba,Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhकोरबा में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी, थम गया पूरा शहर, सतर्क रहने की जरूरत



Source link

Leave a Comment