Weekly Horoscope 12 से 18 May 2025, Saptahik Rashifal 12 से 18 May 2025, 12 से 18 May 2025 Weekly horoscope, Tula Weekly Rashifal 12 से 18 May, vrishchik Weekly Rashifal 12 से 18 May, Dhanu Weekly Rashifal 12 से 18 May, Weekly Horoscope March 2025, साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 मई 2025, तुला साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 मई, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 मई, धनु साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 मई, Cancer Weekly Horoscope, कर्क साप्ताहिक राशिफल, Cancer Horoscope, कर्क राशिफल, Weekly Astrology, साप्ताहिक ज्योतिष, Career Predictions, करियर भविष्यवाणी



Last Updated:May 12, 2025, 10:01 ISTWeekly Horoscope 12 to 18 May 2025: तुला राशि वाले मई के इस सप्ताह विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगे और सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है. वृश्चिक राशि वालों को बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए…और पढ़ेंहाइलाइट्सतुला राशि वाले विरोधियों पर विजय पाएंगे.वृश्चिक राशि वाले लव लाइफ में सावधानी बरतें.धनु राशि वाले स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें.तुला साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)तुला राशि वालों को इस सप्ताह काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी. अच्छी बात यह है कि आपको भागदौड़ और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर या बिजनस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद और मनचाहा परिणाम देने वाली साबित होगी. कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे आप विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगे. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. आपके विरोधी खुद ही आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं. किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भूमि और भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अधिकांश युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे. इस दौरान अचानक पिकनिक या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा. सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है. साथ ही पहले से चले आ रहे लव रिलेशन में और भी मजबूती आएगी. जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार रहेंगे और उनके साथ खुशी से समय बिताएंगे.

भाग्यशाली रंग: गुलाबीभाग्यशाली अंक: 10

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)वृश्चिक राशि वालों को मई के इस सप्ताह स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होगी. मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और अगर कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर आए तो उसे नजरअंदाज ना करें, अन्यथा शारीरिक और मानसिक पीड़ा के साथ-साथ अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं. इस सप्ताह विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है. अधिकांश युवा अपना समय मौज-मस्ती में बिताएंगे. व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा. बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होगी. सप्ताह के मध्य में रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए इस दौरान परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है. वृश्चिक राशि वालों को सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. लव लाइफ में इस राशि के लोगों को सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि छोटी सी गलती लव रिलेशन में दरार डाल सकती है.

भाग्यशाली रंग: कालाभाग्यशाली अंक: 1

धनु साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)धनु राशि वालों को मई के इस सप्ताह करियर और बिजनस को आगे बढ़ाने के कई बड़े अवसर मिलेंगे, लेकिन इसका लाभ पाने के लिए आपको समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को कल पर टालने या किसी और पर छोड़ने से बचना चाहिए, अन्यथा पहले से बने काम बिगड़ सकते हैं. व्यवसायी लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ मिलेगा. इस दौरान बिजनस तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा, लेकिन साथ ही बढ़ते व्यापार को संभालने और अधिक से अधिक लाभ कमाने की चिंता भी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके रहेंगे. शारीरिक और मानसिक पीड़ा से बचने के लिए इस दौरान स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. इस दौरान परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. लव लाइफ में अधीरता से बचें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ ईमानदार रहें.

भाग्यशाली रंग: बैंगनीभाग्यशाली अंक: 6
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroतुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Leave a Comment