Weekly Lucky Numerology: मई का यह सप्ताह 5 मूलांक वालों के लिए लकी, भाग्य के सहयोग से धन में होगी अच्छी बढ़ोतरी



Last Updated:May 17, 2025, 16:29 ISTAnk Saptahik Rashifal, 19 to 25 May 2025: अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है क्योंकि संख्याओं का हमारे जन्मतिथि से गहरा संबंध होता है. जिस तारीख को आप किसी भी महीने में पैदा हुए हैं, उसे एक अ…और पढ़ेंहाइलाइट्समूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह लकी रहेगा.मूलांक 5 वालों को धन में बढ़ोतरी होगी.मूलांक 5 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.Weekly Lucky Numerology 19 to 25 May 2025: अंक शास्त्र की साप्ताहिक गणना के अनुसार, 19 से 25 मई 2025 तक 5 मूलांक वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह मूलांक 5 के स्वामी बुध वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं और मूलांक 1 के स्वामी सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जिसका फायदा 5 मूलांक वालों को मिलने वाला है. इन मूलांक वालों के मई के इस सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सरकारी कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. अंक ज्योतिष की गणना के माध्यम से मूलांक 1, मूलांक 3, मूलांक 5, मूलांक 7 और मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं मई का यह सप्ताह इन मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

मूलांक 1 (19 से 25 मई)मई के इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के जीवनसाथी के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण हो सकते हैं और दोनों के बीच आपसी समझ भी विकसित होगी. छात्रों की बात करें तो पढ़ाई लिखाई के मामले में सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं. नौकरी करने वाले इस सप्ताह ना सिर्फ अपने टारगेट पूरा करेंगे बल्कि आपके चर्चित कंपनियों से अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं. अगर आप बिजनस में हैं, तो आपको नए व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं जो आपको अधिक लाभ प्राप्त करने में सक्षम बना सकते हैं. स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और साहस और दृढ़ संकल्प भी आपको अच्छे स्वास्थ्य में बनाए रखने में मार्गदर्शन कर सकते हैं.

मूलांक 3 (19 से 25 मई)मई के इस सप्ताह मूलांक 3 वालों की धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी. मई के इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर होते जाएंगे और दोनों के बीच आपसी समझ के स्तर में मैच्योरिटी आती जाएगी. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की उम्मीद बन रही है और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं. शिक्षा की बात करें तो इस मूलांक के छात्रों का कौशल पढ़ाई में महत्वपूर्ण सफलता दिला सकती है, यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी जो पहले आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना आपकी प्रगति को और बढ़ा सकता है, जिससे आपको उच्च अंक और अधिक शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद मिल सकती है.

मूलांक 5 (19 से 25 मई)मई के इस सप्ताह मूलांक 5 वालों को किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और नवविवाहित जातकों के घर पर खुशखबरियां भी आएंगी.अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आप इस दौरान एक अच्छे टीम लीडर के रूप में विकसित होंगे और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. वहीं बिजनस करने वाले एक सफल उद्यमी के रूप में उभर सकते हैं. छात्र पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जरूरी चीजों पर ध्यान भी केंद्रित करेगा. पिताजी के साथ अगर आपके संबंध अच्छे नहीं है तो इस सप्ताह रिश्तों में मधुरता आएगी.

मूलांक 7 (19 से 25 मई)मई के इस सप्ताह मूलांक 7 वालों को अटके धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं. अगर आपके सरकारी कार्य अटके हुए हैं तो इस सप्ताह किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरे होने की संभावना बन रही है. सिंगल जातकों के जीवन में इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति के आगमन के योग बन रहे हैं. इस मूलांक के जातक अगर रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है और जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वे इस सप्ताह अपने टारगेट पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. इस मूलांक के जातकों का अगर काफी दिनों से बिजनस अच्छा नहीं चल रहा है तो इस सप्ताह बिजनस में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी उत्तम होगी.

मूलांक 8 (19 से 25 मई)मई के इस सप्ताह मूलांक 8 वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और धर्म कर्म के कार्यों के प्रति दौड़ भाग में लगे रहेंगे. इस सप्ताह आपके कई जरूरी कार्य पूरे होंगे, जिनका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. छात्रों की पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता बनी रहेगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है इस सप्ताह आपको इससे मुक्ति मिल सकती है. लव लाइफ वाले इस सप्ताह लव पार्टनर की मुलाकात घरवालों से करवा सकते हैं.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroमई का यह सप्ताह 5 मूलांक वालों के लिए लकी, धन और लाभ में होगी अच्छी बढ़ोतरी



Source link

Leave a Comment