Last Updated:May 03, 2025, 17:15 ISTAnk Saptahik Rashifal, 5 to 11 May 2025: मई का पहला सप्ताह मूलांक 4, मूलांक 6 समेत 5 मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह इन मूलांक वालों का भाग्य पूरा साथ देगा और आपके अटके हुए कार्य समय पर पूर…और पढ़ेंसाप्ताहिक लकी अंक ज्योतिष 5 से 11 मई 2025हाइलाइट्समई का पहला सप्ताह 5 मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा.मूलांक 2, 4, 6, 8, और 9 वालों को लाभ होगा.नौकरी और कारोबार में उन्नति की संभावना.Weekly Lucky Numerology 5 to 11 May 2025: अंक शास्त्र की साप्ताहिक गणना के अनुसार, 5 से 11 मई 2025 तक 5 मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं और मूलांक 1 के स्वामी सूर्य कृतिका नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे 5 राशियों को हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ होगा. अंक ज्योतिष की गणना के माध्यम से मूलांक 2, मूलांक 4, मूलांक 6, मूलांक 8 और मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं मई का पहला सप्ताह इन मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मूलांक 2 (5 से 11 मई 2025)किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 है और मूलांक 2 के स्वामी मन और माता के कारक ग्रह चंद्रदेव हैं. मूलांक 2 वालों की बुद्धिमत्ता, संचार और निर्णय लेने की क्षमताओं में सुधार आएगा और इस सप्ताह आपका आकर्षण और ज्ञान सबसे बड़ी ताकत बन जाएंगे. नौकरी करने वालों को इस सप्ताह काफी समय बाद मनचाही नौकरी मिलेगी, जिससे सैलरी में वृद्धि होगी और कई खास लोगों के साथ आपकी जान पहचान भी बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो मूलांक 2 वालों को पहले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आय के कई स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपको धन संबंधित समस्या नहीं होगी.
मूलांक 4 (5 से 11 मई 2025)किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 है और मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. मूलांक 4 वालों को मई माह के पहले सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और हर कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे. अगर आप खुद का बिजनस करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा. सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है. वहीं जो उनमें इस सप्ताह बेहतर समझ और सामंजस्य देखने मिल सकता है. आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार आएगा और घर पर सुख-सुविधा बढ़ाने वाली कई चीजें आएंगी.
मूलांक 6 (5 से 11 मई 2025)किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. मूलांक 6 वालों की मई के मई के पहले सप्ताह कई इच्छाएं पूरी होंगी और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपने कार्य की वजह से हर जगह पहचाने भी जाएंगे. लंबे समय से चली आ रही प्रफेशनल आकांक्षाएं आखिरकार पूरी होंगी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ फल की प्राप्ति भी होगी. रियल एस्टेट जैसी दीर्घकालिक संपत्तियों में निवेश करने या साइड बिजनस शुरू करने के लिए भी यह एक अच्छा सप्ताह है.
मूलांक 8 (5 से 11 मई 2025)किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 है और मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं. मूलांक 8 वालों को मई माह के पहले सप्ताह अटके धन की प्राप्ति होगी और आपको अपने प्रयासों के लिए पहचाना जाएगा. नौकरी करने वालों को अगर टारगेट पूरा करने में समस्या आ रही है तो इस सप्ताह दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक रूप से चीजें आपके लिए स्थिर होती जाएंगी और आप स्थिर विकास का अनुभव कर सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक रूप से अधिक मजबूत और केंद्रित महसूस करेंगे. परिवार के सदस्यों और बड़ों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है.
मूलांक 9 (5 से 11 मई 2025)किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मूलांक 9 वाले मई के पहले सप्ताह परिजनों के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं. इस सप्ताह आप बड़े से बड़े निर्णय आसानी से ले सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपको अप्रत्याशित सफलता भी मिल सकती है. उच्च शिक्षा या चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सितारों का साथ मिलेगा और आपकी एकाग्रता में वृद्धि भी होगी. नौकरी करने वालों के लिए मई का पहला सप्ताह शुभ रहेगा, अपने काम के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं और आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. हर कार्य आपका शुभ रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी.
homeastroमई का पहला सप्ताह इन 5 मूलांक वालों के लिए शुभ, भाग्य का मिलेगा साथ
Source link