What indicate to give a kitten Birth at home know astrologer reveals in hindi as per astrologer rishikant mishra | घर में बिल्ली का बच्चा देना किस बात का संकेत? जानिए जीवन में क्या पड़ता प्रभाव



Vastu Shastra For Cat: सनातन धर्म में वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. इसके जरिए जीवन में होने वाली घटनाओं की जानकारी की जाती है. इसलिए घर होने वाली हर गतिविधि को वास्तु से जोड़कर देखा जाता है. आपने कई बार देखा होगा कि घर में बिल्ली बच्चे दे देती है. इसको लेकर घर के बड़े-बुजुर्ग तमाम तरह की चर्चाएं करते हैं. कोई शुभ बताता है तो कुछ अशुभ. लेकिन हकीकत क्या है? क्या बिल्ली आपके साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी देती है? घर में बिल्ली के बच्चा देना शुभ है अशुभ? अगर आपके घर में बिल्ली अपने बच्चे को जन्म दे तो क्या होगा? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, बिल्ली पालने को लेकर लोगों की दोनों तरह की राय सामने आती हैं. कुछ का मानना है कि बिल्ली पालना शुभ होता है, कुछ का मत है कि बिल्ली घर में नकारात्मकता और अपशकुन लेकर आती है. लेकिन, ज्योतिष आचार्य क्या मानते हैं आइए इस बारे में जान लेते हैं.

घर में बिल्ली के बच्चे देने का शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, घर में बिल्ली का बच्चा देना कई शुभ संकेतों को दर्शाता है. ऐसा माना जाता है कि यह परिवार में सुख-समृद्धि, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. यह पारिवारिक क्लेश दूर होने और एकता बढ़ाने का भी संकेत है.

बिल्ली पालने के बाद उसका शुभ-अशुभ प्रभाव

– ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, बिल्ली को घर में पालना अशुभ होता है, क्योंकि जिस जगह बिल्ली रहती है, वहां नकारात्मक शक्तियां और ऊर्जा सक्रिय हो जाती हैं. साथ ही, घर में बिल्ली होने से राहु तत्व भी सक्रिए हो जाता है. इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

– घर में गोल्डन रंग की बिल्ली आना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लाने का काम करती है. साथ ही, भूरी बिल्ली घर में आने से धन के अन्य मार्ग भी खुल सकते हैं. यही नहीं, आपके लंबित काम सफल होंगे और अटका धन भी मिल सकता है.

– मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके घर में अचानक से काली बिल्ली आकर रोने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. बिल्ली का ऐसा करना अप्रिय घटना या अशुभ समाचार का संकेत माना जाता है.

– यदि आपके घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है तो यह घर के मुखिया के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि 90 दिन के अंदर ही घर के सदस्यों की तरक्की हो सकती है और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म होने से घर में नकारात्मक शक्तियां भी प्रवेश नहीं कर पातीं.



Source link

Leave a Comment