When IPL 2025 will Resume : भारत-पाक तनाव के कारण स्थगित IPL 2025 अब 16 या 17 मई से शुरू होगा



Last Updated:May 12, 2025, 07:26 ISTWhen IPL 2025 will Resume भारत-पाक तनाव के कारण IPL 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित हुआ था. अब 16 या 17 मई को लखनऊ में LSG और RCB के मैच से फिर शुरू हो सकता है. PBKS vs DC मैच को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद दोनों…और पढ़ेंआईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने पर सोमवार 12 मई को फैसलानई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे हालात को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब इसे दोबारा से शुरू करने की योजना है. बीसीसीआई 16 या 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में मैच के साथ फिर से शुरू होने की संभावना है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार लीग 9 मई को खेले जाने वाले इस मुकाबले से फिर से टू्र्नामेंट की शुरुआत होगी.

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है, टूर्नामेंट 16 या 17 मई को लखनऊ में फिर से शुरू होगा. अंतिम शेड्यूल सोमवार को साझा किया जाएगा.”

चार जगह पर हो सकते हैं मुकाबले

यह भी बताया गया है कि चार स्थानों पर शेष मैच खेले जाएंगे और अब दिल्ली और धर्मशाला में कोई मैच नहीं होगा. सूत्र ने आगे बताया, “संभावना है कि मैच चार स्थानों पर खेले जाएंगे और दिल्ली और धर्मशाला में अब कोई मैच नहीं होगा. इन स्थानों से सभी उपकरण पहले ही हटा दिए गए हैं.”

IPL 2025 को आधिकारिक तौर पर एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. 8 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 58वां लीग मैच 10.1 ओवर के बाद रोकने का फैसला लिया था भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इसे रोका गया था. पीटीआई के अनुसार, PBKS-DC मैच को फिर से नहीं खेला जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा.

प्लेऑफ की रेस में 7 टीमें शामिल

गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स समेत कुल 7 टीमें अभी IPL 2025 प्लेऑफ की दौड़ में हैं. GT और RCB अपने बचे तीन लीग मैचों में से एक जीतने पर आगे बढ़ेंगे जबकि PBKS भी अपने बाकी बचे लीग मैचों में से एक जीतने पर 11 साल में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है.जहां तक MI और DC का सवाल है वे अपने बाकी बचे लीग मैच जीतने पर सीधे क्वालीफाई कर लेंगे. KKR और LSG की क्वालीफिकेशन स्थिति बाकी टीमों के नतीजों के साथ-साथ उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकब और किन टीमों के बीच मुकाबले से होगी आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत



Source link

Leave a Comment