Last Updated:May 13, 2025, 12:34 ISTविराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ 50 ओवर के क्रिकेट खेलेंगे. दोनों को बीसीसीआई ने अपने सालाना ए प्लस कॉन्ट्रेक्ट में रखा है. बावजूद इसके दोनों ने टी20 के बाद अब टेस्ट को भी अलविदा कहा दिया है.विराट कोहली अगस्त या अक्टूबर में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं.नई दिल्ली. विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर हैरान कर दिया. इसके साथ ही उनके 14 साल के शानदार लाल गेंद वाले करियर का अंत हो गया। हां, कुछ दाग-धब्बे थे, लेकिन कोहली का करियर ऐसा था जैसा शायद ही कोई खिलाड़ी कर पाया हो. पिछले कुछ दिनों से उनके संन्यास की चर्चा हो रही थी. जाहिर है उन्होंने बीसीसीआई से अपने टेस्ट रिटायरमेंट की इच्छा जाहरि की थी.लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें फिर से सोचने का समय दिया. एक हफ्ते पहले ही रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. अब भारत ने अपने दो बल्लेबाजी स्तंभ और मूल रूप से दो सबसे बड़े चेहरे खो दिए हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) का यह फैसला अचानक नहीं था. टेस्ट मैचों में उनकी हालिया फॉर्म और ऑफ स्टंप के बाहर लगातार असफलताओं ने उन्हें संन्यास लेने को मजबूर किया. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 190 रन बनाने और एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार इस प्रारूप में उनका औसत 50 से नीचे गिरने के बाद यह साफ हो गया था कि अब वह टेस्ट में ज्यादा दिन नहीं रहने वाले. कोहली अपने सबसे बड़े सपने से 770 रन दूर रह गए. यह बताता है कि उन्होंने अपनी शर्तों पर संन्यास लिया है. उनका सपना टेस्ट में 10 हजार रन के आंकड़े को छूना था लेकिन अब यह पूरा नहीं हो सकता.
कोहली ने 1.4 अरब दिलों को तोड़ दिया, भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में आएगा ‘बड़ा खालीपन’, ऑस्ट्रेलिया को पसंद था आक्रामक तेवर
विराट कोहली की उम्र 36 साल हो चुकी है.वह अपना पूरा फोकस अब वनडे पर करना चाहते हैं. साल 2027 के वनडे विश्व कप पर उनका पूरा ध्यान है. हालांकि कोहली अब टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे. कब वो मैदान पर उतरेंगे. टी20 और टेस्ट में तो वह अब नहीं दिखेंगे लेकिन वनडे में नीली जर्सी पहनकर कर कब उतरेंगे.टेस्ट को अलविदा कहने के बाद कोहली केवल वनडे के लिए उपलब्ध हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के कारण बांग्लादेश के खिलाफ भारत की आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज जो 17 अगस्त 2025 से होनी है. उसको लेकर संशय बना हुआ है. कोहली के प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह है कि इस बात की बहुत संभावना है कि वे अपने आदर्श को अगले तीन महीनों में भारत की ओर से खेलते हुए देख सकेंगे.
अगर बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज नहीं होती है, तो प्रशंसकों को अक्टूबर 2025 तक इंतजार करना होगा. जब भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जहां उसे अक्टूबर और दिसंबर में पांच टी20 और तीन वनडे खेलना है.उस दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम होम सीरीज खेलेगी.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketटेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली फिर कब भारत की ओर से खेलेंगे?
Source link