Last Updated:May 14, 2025, 17:23 ISTरोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है. क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि उन्हें अभी खेलना चाहिए था. बुमराह को नया कप्तान बनाने की चर्चा है.X
खिलाड़ियों का ओपिनियन हाइलाइट्सरोहित शर्मा के संन्यास से टीम को बड़ा झटका लगा है.बुमराह को नया कप्तान बनाने की चर्चा है.विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.मुजफ्फरपुर. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कौन उनकी जगह लेगा इस बात को लेकर क्रिकेट जगत में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. टीम से अचानक दो दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है इसको लेकर टीम को एक बड़ा झटका लगा है. क्रिकेट खिलाड़ियों के मुताबिक अभी कुछ दिन और रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम के लिए खेलना चाहिए था. इतनी जल्दी टीम से संन्यास लेना ये जल्दबाजी हो गई. अभी टीम को रोहित शर्मा जैसे कप्तान और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी.
रोहित शर्मा के संन्यास लेने से टीम को एक बड़ा झटका लगा है वे एक अच्छे बल्लेबाज के साथ ही टीम के कप्तान थे जिसको अच्छे से पता था कि किसी भी खराब परिस्थिति से टीम को कैसे निकालना है, कैसे टीम को मैनेज करना है. रणनीति क्या होनी चाहिए, इसकी जानकारी उन्हें बखूबी थी. अब संन्यास लेने के बाद क्रिकेट प्रेमी इस निर्णय से काफी दुखी हैं क्रिकेट प्रेमी का मानना है कि उन्हें अभी रिटायरमेंट वापस ले लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- Virat Kohli Retirement: मैदान भी रो पड़ा, सर कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता, खिलाड़ी बोले- हमें शॉक लगा
टीम के लिए बहुत बड़ा झटका
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने बताया कि अभी अचानक से रोहित शर्मा को टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था. टेस्ट फॉर्मेट काफी धैर्य और रणनीति बना के खेलने वाला खेल है और इस चीज की जानकारी रोहित शर्मा को बखूबी पता है. रोहित शर्मा के साथ ही दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है इससे टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है.
कप्तानी के लिए ये खिलाड़ी सबसे बेस्टखिलाड़ियों ने बताया कि अब इस वक्त भारतीय टीम के नए कप्तान के रूप में बुमराह को जिम्मेदारी सौंपना चाहिए वो अनुभवी खिलाड़ी हैं इसके साथ ही उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है इसलिए वो सबसे बेहतर है. बुमराह बुरी परिस्थिति से कई बार टीम को निकाल चुके हैं और कई बड़े मैच भी खेल चुके हैं इसलिए बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Muzaffarpur,Muzaffarpur,Biharhomecricketरोहित शर्मा के बाद कौन होगा कप्तान? युवा बोले- ये स्टार खिलाड़ी सबसे बेस्ट
Source link