Why Virat Kohli and Rohit Sharma will retain A-plus contract after Test retirement: बीसीसीआई ने कोहली-रोहित को ए प्लस कैटेगरी में बरकरार रखा है.



Last Updated:May 14, 2025, 16:11 ISTविराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 से संन्यास के बावजूद बीसीसीआई के टॉप ग्रेड में बने रहेंगे. दोनों बीसीसीआई के सालना अनुबंध A+ कैटेगरी में बरकार रहेंगे. बीसीसीआई ने इसका ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट ब…और पढ़ेंविराट कोहली और रोहित शर्मा ग्रेड ए प्लस कैटेगरी में बने रहेंगे. हाइलाइट्सरोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं दोनों बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट ए प्लस कैटेगरी का हिस्सा हैं आमतौर पर ए प्लस कैटेगरी में उन्हें शामिल किया जाता है जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. बावजूद इसके वह बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट ए प्लस कैटेगरी में बने रहेंगे. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी वजह बताई है. सैकिया ने कहा कि बल्लेबाजी के दोनों दिग्गजों को बोर्ड अपने टॉप कैटेगरी में कायम रखेगा. रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. इससे पहले दोनों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

इससे पहले, बीसीसीआई ने अप्रैल में अपने सालाना रिटेनरशिप 2024-25 का ऐलान किया था जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ग्रेड ए + कैटेगरी में रखा गया था जिसमें जसप्रीत बुमराह और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा भी शामिल थे. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई को बताया, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड ए+ अनुबंध टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास लेने के बावजूद जारी रहेगा. वे अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड ए+ की सभी सुविधाएं मिलेंगी.’

जिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर, 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में रोका

Virat Kohli and Rohit Sharma’s grade A+ contract will continue even after both announced retirement from T- 20 and Test Matches. They are still part of Indian cricket, they will get all facilities of Grade A+: Secretary BCCI, Devajit Saikia to ANI

— ANI (@ANI) May 14, 2025



Source link

Leave a Comment