Will Virat Kohlis Exit Open The Door For Ajinkya Rahane Or Cheteshwar Pujara। कोहली के संन्यास से खुलेगा रहाणे-पुजारा के लिए दरवाजा? इंग्लैंड में गाड़ सकते हैं खूंटा



Last Updated:May 11, 2025, 22:46 ISTभारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां दोनों टीमें 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी. इंग्लैंड की मुश्किल कंडीशंस में टीम क…और पढ़ेंविराट कोहली बीसीसीआई को बता चुके हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे. हाइलाइट्सविराट कोहली को मनाने में जुटा भारतीय बोर्ड रहाणे-पुजारा टेस्ट में रोहित-विराट के अच्छे विकल्प हो सकते हैं भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है नई दिल्ली. टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. इस मुश्किल दौरे से पहले बीसीसीआई को विराट कोहली ने हैरान कर दिया है. कोहली ने टेस्ट छोड़ने का मन बना लिया है. उन्होंने इसकी जानकारी बोर्ड को दे दी है. हालांकि बोर्ड ने विराट को उनके संन्यास वाले फैसले पर पुनर्विचार को कहा है. कोहली अगर बीसीसीआई की बात न मानकर टेस्ट को अलविदा कहते हैं तो भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर बहुत मुश्किल हो जाएगा. टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर कमजोर हो जाएगा. विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. इन दो दिग्गजों के जाने से भारतीय टीम अनुभवहीन हो जाएगी. कोहली के संन्यास के बाद क्या अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुल सकता है? दोनों इंग्लैंड में भारतीय टीम को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग को मजबूती दे सकते हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई की ओर से कप्तानी के लिए उनके अनुरोध को स्वीकार न करने के बाद कोहली ने संन्यास लेने का फैसला किया. टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘कोहली ने दो सप्ताह पहले चयनकर्ताओं को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था. वे उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, वह अभी भी अपने रुख पर अड़े हुए हैं. अगले सप्ताह होने वाली चयन बैठक के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.’

जिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर, 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में रोका

IPL 2025 Restart Live Updates: 17 मई को शुरू हो सकता है आईपीएल, कोलकाता से बाहर होगा फाइनल!

रहाणे के लिए खुल सकता है रास्ताइंग्लैंड में मुश्किल विकेटों को देखते हुए जो सीम और स्विंग के लिए अनुकूल हैं . रोहित की अनुपस्थिति में भारत को कोहली जैसे अनुभवी और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज की मदद की आवश्यकता हो सकती है. नहीं तो युवा खिलाड़ियों के लिए इंग्लिश गेंदबाजों से निपटना मुश्किल हो जाएगा. मौजूदा स्थिति पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए रास्ता खोल सकती है. 2021 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी कप्तानी में रहाणे ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज़ जीत दिलाई थी. वह जुलाई 2023 से टीम इंडिया से बाहर हैं.

अजिंक्य रहाणे लॉर्ड्स में लगा चुके हैं शतकरहाणे का इंग्लैंड के खिलाफ हालांकि रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. उन्होंने इंग्लैंड में लॉर्ड्स में सिर्फ एक शतक लगाया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने 89 और 46 रन बनाए. रणजी ट्रॉफी में रहाणे ने 9 मैचों में 35.92 की औसत से 467 रन बनाए. लेकिन इन सबके बावजूद टीम में उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती और अनुभव मिलेगा.

पुजारा के नाम पर भी बीसीसीआई कर सकती है विचारचेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में भारत की टेस्ट सीरीज़ जीत के नायक रहे. पुजारा के नाम पर भी बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के लिए विचार कर सकती है. पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने 39.51 की औसत से 1778 रन बनाए हैं. पुजारा एक तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाज हैं जो मिडिल ऑर्डर में भारतीय पारी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं. उनके पास टेस्ट का अथाह अनुभव है.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकोहली के संन्यास से खुलेगा रहाणे-पुजारा के लिए दरवाजा? अनुभव के अथाह सागर हैं



Source link

Leave a Comment