Last Updated:May 15, 2025, 16:11 ISTविश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2025 के विजेताओं को पिछले चरण में दी गई पुरस्कार राशि से अधिक राशि मिलेगी जो अब बढ़कर 36 लाख डॉलर हो गई है. पिछली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो फाइनल मुकाबला खेला गया था उससे ये र…और पढ़ेंWTC जीतने वाली टीम होगी मालामाल, 2023 से जीतने वाली राशि हुई दोगुनी हाइलाइट्सडब्ल्यूटीसी 2025 विजेता को 36 लाख डॉलर मिलेंगे.ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल लॉर्ड्स में होगा.ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है.नई दिल्ली. आईपीएल की ट्राफी जीतने के भले ही कई दावेदार हो पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के सिर्फ दो दावेदार हैं. पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना इस बार दक्षिण अफ्रीका से होना है और जीतने वाली टीम को पिछली बार से दोगुनी राशि मिलना तय हो चुका है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के विजेताओं को पिछले चरण में दी गई पुरस्कार राशि से अधिक राशि मिलेगी जो अब बढ़कर 36 लाख डॉलर हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए 16 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे. तब फाइनल ओवल में केला गया था और अब 2025 फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लार्ड्स पर 11 जून से खेला जाएगा. फाइनल में हारने वाली टीम को 21 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि पिछले दो चरणों के उपविजेता को 800,000 डॉलर मिले थे.
WTC जीतने वाली टीम होगी मालामाल
दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ रोक पाती है या नहीं ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुरस्कार राशि बताने और बढ़ोतरी करने में देर नही लगाई. टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के आईसीसी के प्रयासों को दर्शाती है क्योंकि यह नौ टीम की प्रतियोगिता के पहले तीन चक्रों की गति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और पाकिस्तान पर 2-0 की घरेलू श्रृंखला जीत के साथ 69.44 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि भारत अधिकांश समय तालिका में शीर्ष पर रहने के बावजूद 50.00 प्रतिशत अंक हासिल कर सका.
—- Polls module would be displayed here —-
फाइनल में किसका पलड़ा भारी
WTC का तीसरे फाइनल की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है .ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल का गवाह इस बार क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉड्स मैदान बनेगा. पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के लॉड्स में खेला जाएगा तो दूसरी बार कंगारू टीम को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में कुल 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने इस मैदान पर कुल 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है. लॉर्ड्स में इस दोनों टीमों में से ज्यादा पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के बीच झुकता दिखाई दे रहा है.
ऑस्ट्रेलिया -अफ्रीका आमने सामने
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतिहास में अब तक कुल 101 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कंगारू टीम ने 54 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो साउथ अफ्रीका ने 26 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं, दोनों टीमों के बीच 21 मैच ड्रॉ खेले गए हैं. हेड टू हेड आंकड़ों में कमिंस एंड कंपनी का पलड़ा प्रोटियाज टीम पर काफी भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. हालांकि, आखिरी 5 मैच की बात की जाए तो दोनों टीमों में दो-दो मुकाबले खेले हैं जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम ट्रॉफी तक पहुंचने में कामयाब रहती है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketWTC 2025: टेस्ट में बेस्ट बनने वाले पर होगी पैसों की बरसात, डबल हुई ईनामी राशि
Source link