Yograj Singh on Rishabh Pant : ऋषभ पंत की खराब फॉर्म पर योगराज सिंह का बयान, पांच मिनट में ठीक कर दूंगा



Last Updated:May 20, 2025, 19:13 ISTYograj Singh on Rishabh Pant ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में निराशाजनक रहा है. योगराज सिंह का मानना है कि वह पंत को पांच मिनट में उनकी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस ला सकते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिल…और पढ़ेंऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शनहाइलाइट्सऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.योगराज सिंह का दावा, पंत को 5 मिनट में फॉर्म में ला सकते हैं.पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने उतरे ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उनकी टीम सोमवार 19 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो का मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. अपने सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं पंत को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कोच बने योगराज सिंह ने बयान दिया है. उनको पूरा विश्वास है कि वह ऋषभ पंत के लिए चीजें बदल सकते हैं.

योगराज सिंह इतने आत्मविश्वास से भरे हैं कि उन्हें लगता है कि पंत को अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस लाने के लिए केवल पांच मिनट की जरूरत है. इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी कोचिंग में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और सबसे अहम अपने बेटे युवराज सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को दिया. उनका मानना है कि थोड़ी सी फोकस के साथ पंत जल्द ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ जाएंगे’.

ऋषभ पंत खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं.

योगराज सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “ऋषभ पंत की समस्या को सिर्फ पांच मिनट में ठीक किया जा सकता है. उसका सिर स्थिर नहीं है और उसका बायां कंधा बहुत ज्यादा खुल रहा है. थोड़े फोकस के साथ वह जल्द ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ जाएगा.”

—- Polls module would be displayed here —-

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था और एलएसजी ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा था. फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी पंत को रोहित शर्मा और एमएस धोनी के स्तर तक पहुंचने और आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल होने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन पंत अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से बहुत दूर हैं और आईपीएल में अपने सबसे खराब सीजन का रिकॉर्ड दर्ज करने की राह पर हैं. आईपीएल 2025 के पिछले 10 मैचों में, पंत ने 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 8 और 7 रन बनाए हैं. उनके आउट होने के तरीके भी निराशाजनक रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रीति जिंटा की गंदी तस्वीर हुई वायरल, बेहूदा हरकत करने वालों पर भड़कीं डिंपल गर्ल

विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में बड़ी प्रतिष्ठा हासिल करने और भारतीय टीम में सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट में जगह बनाने के बाद पंत एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. उन्हें क्रिकेट से एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. हालांकि उन्होंने 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी की लेकिन आईपीएल 2025 में उनके लिए चीजें बिगड़ गई हैं.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketमुझे सिर्फ 5 मिनट दे दो, ऋषभ पंत को रास्ते पर ले आउंगा- योगराज सिंह



Source link

Leave a Comment